फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Accused of looting magazine from police arrested, 450 faces searched

संभल हिंसा: पुलिस से मैगजीन लूटने का आरोपी गिरफ्तार, 450 चेहरों की तलाश, संदिग्धों से लगातार हो रही पूछताछ

Tue, 24 Dec 2024 11:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए उपद्रव में शामिल दीपा सराय निवासी आकिब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दरोगा से पिस्टल की मैगजीन और टियर गैस के गोले लूटे थे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Sambhal violence: Accused of looting magazine from police arrested, 450 faces searched
आरोपी आकिब - फोटो : संवाद

विस्तार

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए उपद्रव में शामिल नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय निवासी आकिब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नखासा थाना क्षेत्र में दरोगा से पिस्टल की मैगजीन लूट करने में शामिल था। टियर गैस के गोले भी लूटे गए थे।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जो उपद्रवी प्रकाश में आ रहे हैं उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। तीन महिला समेत 41 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब एक आरोपी और जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटपूर्वी में बवाल हुआ था। इसमें उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी। साथ ही कई वाहनों को फूंक दिया था। इस उपद्रव में पांच आम लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने जामा मस्जिद के नजदीक हालात पर काबू पाए तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा सराय इलाके में दरोगा शाह फैसल से पिस्टल की मैगजीन और टियर गैस के गोले लूट लिए थे। दरोगा ने कई नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी लूट व जानलेवा हमले में गिरफ्तार किया गया आरोपी शामिल था।

कोतवाली पुलिस ने कई संदिग्ध हिरासत में लिए, पूछताछ की जा रही

कोतवाली पुलिस ने उपद्रव में शामिल होने के शक में कई संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। इन संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जो फोटो और वीडियो पुलिस के पास हैं उनसे से भी चेहरों की पहचान की जा रही है।

हालांकि पुलिस ने संदिग्धों के हिरासत में लेने की बात को स्वीकार नहीं किया है। उपद्रव में शामिल 450 चेहरों की पुलिस के पास फोटो है। 97 उपद्रवियों के नाम और पते की जानकारी है। इसी आधार पर पुलिस की टीम जगह जगह दबिश दे रही है।

उपद्रव के आरोपियों की नहीं हो सकी है जमानत

24 नवंबर को हुए उपद्रव के बाद 25 नवंबर से अलग-अलग समय पर 41 आरोपी जेल भेजे गए थे। इन 41 आरोपियों में से किसी भी आरोपी की जमानत नहीं हुई है। सोमवार को नाबालिग आरोपियों की जमानत के लिए प्रार्थनापत्र न्यायालय में दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed