{"_id":"64ec37461e9b2953ae0b02b0","slug":"sambhal-uncle-nephew-shot-dead-one-accused-in-custody-sp-reached-the-spot-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में डबल मर्डर: चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग से खफा होकर आरोपियों ने दोनों को मारी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में डबल मर्डर: चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग से खफा होकर आरोपियों ने दोनों को मारी गोलियां
Mon, 28 Aug 2023 11:28 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:28 AM IST
सार
संभल में दो लोगों की हत्या से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों शवाें को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आराेपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
संभल में हत्या के बाद मौके पर ग्रामीण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव लावर में रंजिशन अलग-अलग पशुशाला में सो रहे चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में प्रताप (55) उसका भतीजा उमेश (35) शामिल है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मृतक प्रताप का बेटा दो साल पहले आरोपी की बेटी को प्रेमप्रसंग के चलते उसकी ससुराल से अपने साथ ले गया था। इसी को लेकर रंजिश चल रही थी। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने घटना स्थल पर जाकर जानकारी की।
विज्ञापन
थाना जुनावई क्षेत्र के गांव लावर निवासी प्रताप रविवार की रात की अपनी पशुशाला में पेड़ के नीचे सो रहे थे तथा छोटा भाई क्रांति बरामदे में सो रहा था। रात करीब दो बजे गांव निवासी वियजपाल, उसका भाई जयनारायण अपने साथियों के साथ पशुशाला में पहुंचे और सोते हुए विजयपाल के माथे, बाये कंधे के पास व बायी कोख में गोली मारी।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर बरामदे में सो रहे क्रांति कीआंख खुल गई और घर की ओर दौड़ पड़ा। उसने भाग कर जान बचाई। इसके बाद आरोपी करीब 50 मीटर दूर अकराबाद मार्ग पर अपनी झोपड़ी के बाद सो रहे प्रताप सिंह के भतीजे उमेश को आरोपियों ने जगाया और उसके दाये ओर कंधे के पास, दाये हाथ में कोहनी के नीचे और दाये ओर कोख में गोली मार दी।
इसके बाद आरोपी फायर करते हुए गांव से बाहर की ओर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग भी आ गए। पुलिस को सूचना देकर घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया है और उमेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
अलीगढ़ में उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उमेश की भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक प्रताप के भाई क्रांति की तहरीर पर गांव निवासी आरोपी विजयपाल, उसके भाई जयनारायण, विजयपाल के बेटे हरिओम,गांव निवासी जयपाल, काली व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इनमें से पुलिस ने आरोपी जयपाल को हिरासत में ले लिया है। रात के में एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, एएसपी श्रीश्चद्र, सीओ आलोक सिद्धू, थाना प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी ने मामले की जांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
जुनावई के गांव लावर में रंजिश को लेकर गांव के लोगों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के टीम गठित की गई है। - कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी संभल।