फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Two parties clashed over labourers

Sambhal : मजदूर को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, बहस के बाद गाली-गलौज और फिर पथराव के साथ भगदड़, कई गिरफ्तार

Mon, 09 Oct 2023 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 01:01 AM IST
सार

संभल में दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मामला पथराव तक चले गया। इससे गली में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात को काबू में किया। 

विज्ञापन
Sambhal: Two parties clashed over labourers
इस प्रकरण में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता में रविवार की सुबह मजदूर को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें गांव के निवासी हारुन पुत्र बाबू सिर में चोट लगने से घायल हो गए। थाना पुलिस के साथ सीओ जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख पथराव कर रहे लोग मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद एक पक्ष के मोहम्मद अनस पुत्र शफात ने पुलिस को तहरीर दी। इसमेें कहा कि मेरा चचेरा भाई कासिम अपनी लेंटर डालने की मशीन लेकर मजदूर छोटू पुत्र सखावत, आदिम पुत्र नईम, हैदर फहीम के साथ जा रहा था।
विज्ञापन


सुबह सात बजे के करीब कालिम पुत्र सल्लू के मकान के पास पहुंचा तो तैमूर, जीशान, फैसल, मुजीब, दानिश, बबलू पुत्रगण कालिम और कालिम पुत्र सल्लू ने गाली-गलौज करते हुए रोक लिया। बोले कि कल हमारे मजदूर मनोज को मना करने के बावजूद भी काम पर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात बढ़ी तो विवाद हो गया और पथराव होने लगा।  शोर शराबा होने पर परिवार के लोग भी पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की नीयत से फेंके गए ईंट-पत्थर और तलवार के हमले में हारुन घायल हो गया। हारुन का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।

सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तैमूर, जीशान, फैसल, मुजीब, दानिश, बबलू पुत्रगण कलीम और कलीम पुत्र सल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें तीन आरोपी कलीम, मुजीब और फैसल को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।

हेलमेट लगाकर पथराव करता रहा युवक, तलवार भी दिखी
पथराव के दौरान एक युवक सिर पर हेलमेट लगाए हुआ था। वह लगातार पथराव कर रहा था। इसी से स्पष्ट हो रहा था कि वह पूरी तैयारी के साथ पथराव करने सड़क पर उतरा था। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर वह भाग निकला। वहीं, दूसरा युवक हाथ में तलवार लेकर निकाला था।

वह बार-बार तलवार को लहरा रहा था। इससे मौके पर डर का माहौल बन गया और कोई आसपास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। यहां तक कि लोगों ने अपने घरों के दरवाजे भी बंद कर लिए। गांव में भगदड़ जैसा माहौल हो गया। पुलिस ने पहुंचने पर मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि दो दिन पहले भी विवाद हुआ था।


हसनपुर मुंजब्ता में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसमें तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -श्रीश्चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed