फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Two class three students drowned while bathing in the Ganges one died

Sambhal: गंगा में स्नान करते समय कक्षा तीन के दो छात्र बहे, एक की मौत

Wed, 08 Jun 2022 07:06 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 08 Jun 2022 07:06 PM IST
सार

दोनों बच्चे गंगा में डूबने लगे तो स्थानीय लोगों ने मशक्कत करने के बाद उन्हें निकाल लिया। इसके बाद एक बच्चे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दोनों बच्चे चचेरे भाई थे। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Sambhal Two class three students drowned while bathing in the Ganges one died
गंगा में डूबे दो बच्चे, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

रजपुरा थाना क्षेत्र के हरि बाबा बांध धाम गंगा घाट पर नहाते समय कक्षा तीन के दो छात्र गहरे पानी में बह गए। छात्रों को डूबता देख स्थानीय ग्रामीणों ने एक छात्र को निकाल लिया। जबकि दूसरा छात्र गहरे पानी में लापता हो गया। कुछ देर की तलाश के दौरान लापता छात्र मिल गया। उपचार को ले जाते समय छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी योगेश और उनकी पत्नी चंद्रवती बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब हरि बाबा बांध धाम के जंगल में उपलों की बुर्जी बनाने के लिए कांसी काटने गए थे। उसी समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उनका 10 वर्षीय बेटा अमलेश और छोटे भाई धर्मवीर का 11 वर्षीय बेटा हरबल ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठ कर साथ चले गए। गंगा किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दंपति कांसी काटने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान साथ गए दोनों चचेरे-तहेरे भाई गंगा में नहाने लगे और नहाते समय गहरे पानी में बह गए। वहां पहले से स्नान कर रहे कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने अमलेश को करीब दस मिनट में ही पानी से बाहर निकाल लिया लेकिन हरबल गहरे पानी में लापता हो गया।  कुछ देर के बाद हरल  भी मिल गया। छात्र की सांसे चलती लगी तो ग्रामीण उपचार को लेकर दौड़े लेकिन उपचार मिलने से पहले छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को सूचना दी। गुन्नौर के उप जिलाधिकारी रामकेश धामा और सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने भी घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों से ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed