फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Police took action on two cattle smugglers, attached assets worth Rs 1.25 crore

संभल : पुलिस ने दो पशु तस्करों पर की कार्रवाई, 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Mon, 25 Oct 2021 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी/संभल
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी/संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Oct 2021 05:54 AM IST
सार

डीएम के आदेश पर पुलिस ने मुनादी कराकर लगाया कब्जे का बोर्ड 

विज्ञापन
Sambhal: Police took action on two cattle smugglers, attached assets worth Rs 1.25 crore
एक्शन में पुलिस... - फोटो : ani

विस्तार

जिलाधिकारी के आदेश पर थाना संभल पुलिस ने तसपुर गुसाईंन में दो पशु तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने मुनादी कराकर संपत्ति को जब्त कर कब्जे का बोर्ड लगा दिया है। 

विज्ञापन


संभल मोहल्ला मियां सराय निवासी निवासी शमशाद और शरीफ पहलवान उर्फ अजीज कुरैशी पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है।   दोनों पशु तस्करी, हत्या, चोरी व अन्य मामलों के आरोपी हैं और मुकदमे भी चल रहे हैं। एसपी संभल और प्रभारी निरीक्षक संभल की जांच के बाद शमशाद के अपराधी होने की रिपोर्ट डीएम के समक्ष पेश की गई थी। इस मामले में डीएम ने आरोपी की संपत्ति जब्त करने के आदेश संभल पुलिस को दिए थे। 
विज्ञापन


रविवार को संभल कोतवाली पुलिस तसपुर गुसाईंन पहुंची। जहां शमशाद और शरीफ पहलवान के नाम पर दर्ज  0.165 हेक्टेयर भूमि को पुलिस ने जब्त करते हुए कार्रवाई की। आसपास के लोगों को मुनादी कराकर कराकर एकत्र किया गया। डीएम के आदेश को पढ़कर सुनाया और पशु तस्करी व आपराधिक मामलों से संपत्ति अर्जित करने की बात कहते हुए भूमि पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने अपना बोर्ड भी लगा दिया। भूमि को जब्त करने की प्रक्रिया के दौरान साक्ष्य के तौर पर आसपास के लोगों के हस्ताक्षर भी कराए गए। इस मोके पर सीओ अरुण कुमार, नायब तहसीलदार प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया आदि रहे। 


पशु तस्करों की एक करोड़ 25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। आसपास के लोगों को मुनादी कराकर संपत्ति जब्ती के बारे में बताया गया है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर हुई है। 
चक्रेश मिश्र, एसपी संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed