फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal police reached Badaun, chasing the tractor-trolley who ran away after the accident, the villagers pelted stones

हादसा कर भागे ट्रैक्टर-ट्राली का पीछा करते हुए संभल पुलिस बदायूं पहुंची, ग्रामीणों ने किया पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sambhal police reached Badaun, chasing the tractor-trolley who ran away after the accident, the villagers pelted stones
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। गांव रहोली-चितौरा मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर बदायूं जिले की ओर गया है। पुलिस पीछा करते हुए फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब सात बजे जगत सिंह (45) पुत्र लाल सिंह अपने साले मेघपाल सिंह निवासी अतौरा थाना हजरत नगर गढ़ी के साथ गांव रहोली से दवा लेकर बाइक से अपने घर गांव चितौरा लौट रहे थे। गांव रहोली के निकट कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो सामने से आई ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और मेघपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में किया और घायल को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा। कुछ पुलिस कर्मी हादसा करने वाले ट्रैक्टर ट्राली का पीछा करने लगे। चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फैजगंज बेहटा के एक गांव में पहुंच गया। इसी दौरान आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेना चाहा तो ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हालांकि इस पथराव में किसी पुलिस कर्मी के चोटिल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना की सूचना कुढ़फतेहगढ़ थाना पुलिस ने फैजगंज थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा और ट्रैक्टर-ट्राली कुढ़फतेहगढ़ थाना पुलिस को सुपुर्द किया। फैजगंज बेहटा थानाध्यक्ष सुरेश गौतम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली कुढ़फतेहगढ़ थाना पुलिस को सुपुर्द करा दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed