फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Police inspector's son drowned while bathing in Ganga, divers are searching for him

संभल में रेस्क्यू: गंगा में नहाने के दाैरान पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा डूबा, चचेरे भाई का शोर सुन पहुंचे गोताखोर

Tue, 01 Apr 2025 06:44 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला
संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 06:44 PM IST
सार

राजघाट गंगा में नहाने के दाैरान पैर फिसलने से इंस्पेक्टर का बेटा कुलदीप डूब गया। उसकी तलाश गोताखोर लगे हुए हैं। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम मुरादाबाद से बुलाई गई है। 

विज्ञापन
Sambhal: Police inspector's son drowned while bathing in Ganga, divers are searching for him
कुलदीप की गंगा में हो रही तलाश - फोटो : संवाद

विस्तार

बबराला पुलिस चौकी क्षेत्र के राजघाट गंगा पर स्नान करते समय पैर फिसल जाने पर पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा कुलदीप (25) गंगा में डूब गया। चचेरे भाई के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। गोताखोरों युवक की तलाश कर रहे हैं। देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका। युवक अपने चचेरे भाई के साथ अपनी गाड़ी से गंगा स्नान करने राजघाट आए थे।

विज्ञापन


मंगलवार को जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर के सिठोली और हाल निवासी बरेली के रहने वाले कुलदीप (25) पुत्र नरेंद्र अपने चचेरे भाई अभिषेक पुत्र योगेंद्र यादव के साथ राजघाट गंगा स्नान करने को आए थे। दोनों भाई गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी कुलदीप का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


साथ आये अभिषेक ने शोर मचाया तो लोग पहुंचे। तब तक युवक गंगा में डूब चुका था। गंगा तट पर मौजूद गोताखोरों में युवक की तलाश में गंगा में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद कोई सफलता नहीं मिली। नायब तहसीलदार बबलू कुमार, सीओ गुन्नौर दीपक तिवारी, कोतवाल अखिलेश प्रधान, चौकी इंचार्ज बबराला विशाल शर्मा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोतवाल ने बताया कि चचेरे-तहेरे दो भाई थाना इस्लामनगर के गांव सिठोली से गंगा स्नान करने राजघाट के लिए आए थे। तभी कुलदीप का पैर गहरे पानी में चला गया। एसडीआरएफ की टीम मुरादाबाद से बुलाई गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुराहाल
युवक कुलदीप के गंगा में डूबने की खबर सुनकर परिवार के लोग राजघाट गंगा तट पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि कुलदीप दो भाइयों बड़ा है। छोटा भाई संदीप नोएडा में प्राइवेट जॉब करता है। पिछले दिनों बीमार होने की वजह से कुलदीप घर पर ही था। कुलदीप के पिता नरेंद्र लखीमपुर खीरी में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। जिससे काफी समय से उनका परिवार बरेली में रह रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed