फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal mp speak on ayodhya matter

कोर्ट के फैसले का है सम्मान पर मस्जिद के लिए जमीन लेने से कोई फायदा नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
sambhal mp speak on ayodhya matter
डा.शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद। - फोटो : SAMBHAL
कोर्ट के फैसले का है सम्मान, मस्जिद को जमीन लेने से नहीं कोई फायदा नहीं
विज्ञापन

संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। समाजवादी पार्टी के सांसद और बाबरी एक्शन कमेटी के संयोजक रहे डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने शनिवार को पत्रकारों से हुई बातचीत की। उन्होेंने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले का सम्मान है। साथ ही कहा कि उनकी निजी राय में मुसलमानों को मस्जिद के लिए जमीन नहीं लेनी चाहिए। क्योंकि मस्जिद के लिए जमीन लेने से कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला आने से पहले ही वह कह चुके थे कि फैसला जो भी हो। हम उसे स्वीकार करेंगे। इसलिए हम अदालत के फैसले को स्वीकार करते हैं। उनकी नजर में फैसला और मुद्दा खत्म हो गया। जहां तक पुनर्विचार याचिका का सवाल है। यह कानूनी लड़ाई का मुद्दा है। अगर कोई लड़ता है तो उसमें कोई बात नहीं है। कानूनी लड़ाई लड़ने का हक तो सभी को है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने के बाद जिस तरह से मुसलमानों ने शांति बनाए रखी। उसके लिए वह कौम को मुबारकबाद देते हैं और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं। क्योंकि विवाद होना अब किसी के हक में नहीं है। विवाद होने से मुल्क की तरक्की रुकती है। अयोध्या मुद्दे पर दोनों समुदायों के लोगों में दूरी बढ़ गई थी। लेकिन अब माहौल बदलने की उम्मीद है। वह भी चाहते हैं कि छोटी-छोटी बातों को तूल न दिया जाए। यदि मिलकर रहेंगे तो मुल्क तरक्की करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed