फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal MP Burq got house constructed without permission demolished, fine has been imposed

UP: संभल सांसद बर्क ने बगैर अनुमति तैयार किया घर का निर्माण तुड़वाया, लग चुका है 1.35 लाख का जुर्माना

Wed, 10 Sep 2025 12:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 12:32 PM IST
सार

संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बिना नक्शा पास कराए निर्माण को हटवाना शुरू कर दिया है। एसडीएम विकास चंद्र के आदेश पर यह कार्रवाई हो रही है। बिना अनुमति निर्माण करने पर सांसद पर 1.35 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था।

विज्ञापन
Sambhal MP Burq got house constructed without permission demolished, fine has been imposed
सांसद बर्क के घर पर तोड़ा जा रहा निर्माण - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल से सपा के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बिना नक्शा पास कराए मकान में जो निर्माण कार्य कराया, उसे अब हटवाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को निर्माण हटाने का काम हुआ। एसडीएम विकास चंद्र के आदेश के बाद इसे हटवाया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, संभल बवाल के दौरान यह मामला सुर्खियों में आया था। इस मामले में नियत प्राधिकारी/एसडीएम विनियमित क्षेत्र की ओर नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा था कि आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण किया गया है और इसका नक्शा पास भी नहीं है।
विज्ञापन


यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इसके चलते सांसद पर 1.35 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था, जिसे सांसद ने तत्काल ही भरवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम/नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र, संभल विकासचंद्र ने बताया कि सांसद ने अपने आवास में कुछ निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कराया था। जिसकी सुनवाई पूरी करके इसे हटाने के आदेश दिए थे। साथ ही, जुर्माना भी लगाया था। सांसद ने इसे हटवाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed