फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Main accused of attacking Naib Tehsildar arrested after encounter

संभल : नायब तहसीलदार पर हमला करने का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में, दो भाग निकले

Fri, 29 Sep 2023 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 01:25 AM IST
सार

 आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। इसमें थाने में तैनात सिपाही आयुष के हाथ को छूती हुई गोली निकल गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Sambhal: Main accused of attacking Naib Tehsildar arrested after encounter
मुठभेड़ के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के नायब तहसीलदार अनुज कुमार पर हमला करने के मुख्य आरोपी हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा निवासी नूर को बृहस्पतिवार की रात 12 बजे करीब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। इसमें थाने में तैनात सिपाही आयुष के हाथ को छूती हुई गोली निकल गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी है। 

विज्ञापन


मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ जितेंद्र सिंह पहुंचे। भागे हुए दो आरोपियों की तलाश में कॉबिंग कराई। वह पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने घायल सिपाही और आरोपी को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसी क्रम में पुलिस तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


मालूम हो मंगलवार को नायब तहसीलदार गांव रसूलपुर धतरा की ओर बकाएदारों से वसूली के लिए जा रहे थे। रास्ते में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। पूछताछ करने पर खनन माफिया बिगड़ गए और उन्होंने हमला कर दिया। इसमें नायब तहसीलदार और उनके अर्दली ने तो भागकर जान बचाई। नायब तहसीलदार की गाड़ी का चालक दीपक को आरोपियों ने पकड़ लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर मारपीट की थी। इसी क्रम में पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर जानलेवा हमला व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार की शाम गांव में धमकी दी थी कि उसके खिलाफ किसी ने गवाही दी तो वह उसे गोली मार देगा। 


इस सूचना के बाद ही तलाश की जा रही थी। इसी दौरान गांव मुजफ्फरपुर को जाने वाले रास्ते पर एक बाइक पर सवार तीन लोग दिखाई दिए। रूकने का इशारा किया तो आरोपियों ने फायरिंग की। इसमें सिपाही घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी। पकड़ने पर आरोपी की पहचान नूर के रूप में हुई। नायब तहसीलदार पर हमला करने में आरोपी मुख्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed