फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Labourer returning under police protection beaten to death, grandmother dies in grief

Sambhal: पुलिस सुरक्षा में लौट रहे मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, गम में दादी ने दम तोड़ा; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Tue, 19 Aug 2025 01:09 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 01:09 PM IST
सार

Sambhal Crime News: जुनावई में बाइक सवार हमलावरों ने मजदूरों पर हमला बोल दिया। इसके बाद एक श्रमिक को पीट-पीटकर मार डाला। इसके गम में उसकी दादी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Sambhal: Labourer returning under police protection beaten to death, grandmother dies in grief
जुनावई में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

जुनावई थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। मजदूरी के पैसों के विवाद में बाइक सवार हमलावरों ने पुलिस सुरक्षा में घर लौट रहे मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में नगला अजमेरी निवासी मजदूर योगेश उर्फ दुर्गेश (33) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


नाती की मौत का सदमा सह न पाने से दादी अनारो देवी ने भी दम तोड़ दिया। गांव नगला अजमेरी के दर्जनभर मजदूर सोमवार को बबराला में लिंटर डालने गए थे। काम पूरा होने के बाद मजदूरी के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। रात करीब 11 बजे सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौटने लगे।
विज्ञापन


तभी बाइक सवार हमलावर उनका पीछा करने लगे। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित बबराला थाने ले गई। आरोप है कि एक सिपाही ने जुनाबई तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए मजदूरों से एक हजार रुपये लिए। इसके बाद 112 के दो सिपाही और बबराला थाने का एक सिपाही उनके साथ चल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि रास्ते भर दो दर्जन से अधिक हमलावर बाइकों पर सवार होकर लाठी-डंडों से पीछा करते रहे। लेकिन गुन्नौर पहुंचकर 112 पुलिसकर्मी लौट गए और बबराला का सिपाही भी जगन्नाथपुर से वापस चला गया। पुलिस के हटते ही हमलावरों ने मजदूरों पर ईंट-पत्थरों और लाठियों से हमला बोल दिया।

मजदूर चीखते-चिल्लाते हुए किसी तरह ट्रैक्टर भगाकर जान बचाने लगे। सेंजना मुस्लिम गांव के पास हमलावरों ने असलहा दिखाकर ट्रैक्टर रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक धर्मवीर ने नहीं रोका। एसआर पेट्रोल पंप के पास हमलावरों ने ट्रैक्टर के आगे बाइक डाल दी।

घबराए चालक ने बाइक रौंदते हुए रफ्तार बढ़ाई। कस्बा जुनाबई चौराहे के करीब हमलावरों ने ट्रैक्टर रोक लिया और योगेश उर्फ दुर्गेश को नीचे खींचकर पीट-पीटकर मार डाला। अन्य मजदूर भागकर किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

नाती के वियोग में दादी ने दम तोड़ा 
नाती योगेश की मौत की सूचना जब घर पहुंची तो परिवार में चीख पुकार मच गई। नाती योगेश की मौत के वियोग में दादी अनारो देवी ने दम तोड़ दिया। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed