फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Kalki Dham foundation stone laying ceremony: Administration busy in preparations for PM-CM program

संभल कल्कि धाम शिलान्यास: पीएम-सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में लगा पशासन, इलाके से हटाई गई एचटी लाइन

Sat, 10 Feb 2024 02:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 02:03 PM IST
सार

संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 19 फरवरी को होने वाले आयोजन में पीएम मोदी और सीएम योगी भाग लेंगे। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम से अधिकारियों ने मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Sambhal Kalki Dham foundation stone laying ceremony: Administration busy in preparations for PM-CM program
संभल में कल्कि धाम में होने वाले आयोजन के लेकर प्रशासन की तैयारी - फोटो : संवाद

विस्तार

ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में बड़ी संख्या में भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्था कराई जा रही है। शुक्रवार को श्री कल्कि धाम के पास से गुजरने वाली हाईटेंशन हाईन को हटा दिया गया। शनिवार को खंभे भी हटाए जाएंगे और लाइन दूसरी जगह शिफ्ट की जाएगी।

विज्ञापन


डीएम ने हेलीपैड और पार्किंग की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए निर्देश दिए। श्री कल्कि धाम के नजदीक पांच हेलीपैड पर काम कराया जा रहा है। इसमें तीन हेलीपैड का काम लगभग पूरा हो चुका है। यह हेलीपैड शिलान्यास स्थल के नजदीक बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तैयारियों का जायजा लेने के लिए श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भी पहुंचे। उन्होंने श्री कल्कि धाम समिति व कल्कि भक्तों के साथ बैठक की। इसमें तैयारियों को लेकर जानकारी ली। 30 हजार लोगों के बैठने के लिए पंडाल लगाया जाना है। श्री कल्कि धाम के परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जो गड्ढे हैं उन्हें भरा जा रहा है। जिससे पंडाल को लगाया जा सके। ऐंचोड़ा कंबोह जाने वाले सभी मार्गों पर पंचायतराज विभाग से 200 से अधिक सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं जो सैदनगली और संभल मार्ग पर सफाई कर रहे हैं। कई कई किलोमीटर दूर तक सफाई कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं।

 

भोजन के लिए अन्न पूर्णा प्रसादम बनेगा

करीब पांच हजार साधू-संतों के ठहरने के लिए श्री कल्कि धाम के नजदीक श्री कल्कि पुरम बनाया जा रहा है। इसके अलावा भोजन के लिए अन्नपूर्णा प्रसादम बनेगा। करीब चार हजार लोग एक साथ बैठकर भोजन कर सकेंगे। साधु-संतों के आवास की व्यवस्था देखने के लिए स्वामी संपूणानंद जी महाराज, स्वामी कल्याण देवजी महाराज, स्वामी ऋषिराज गिरि जी महाराज पहुंचे।

 

खुशी की लहर जो सपना था वह सच हुआ

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार को श्री कल्कि धाम परिसर में बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि जो आस्था श्री कल्कि भगवान के लिए भक्तों में है वह आस्था से ही मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है। विश्व का पहला धाम है जो भगवान के अवतरित होने से पहले निर्माण हो रहा है। भगवान विष्णु के दस अवतार के गर्भगृह बनाए जाने हैं। आचार्य ने कहा कि दुनिया के सभी सनातनी शिलान्यास को लेकर उत्साहित हैं। श्री कल्कि धाम का सपना जो देखा था वह सच होने जा रहा है।

 

13 फरवरी को मुख्यमंत्री के आने की संभावना

सूत्रों की मानें तो 13 फरवरी को तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां भी इसका संकेत दे रही हैं कि मुख्यमंत्री का दौरान 19 फरवरी से पहले संभावित है। इसलिए ही तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियों के अधिकारी व कर्मचारी भी ऐंचोड़ा कंबोह पहुंच गए हैं। इसी सप्ताह में प्रदेश स्तर के अधिकारियों का दौरा भी हो सकता है।

 

भजन गायक कन्हैया मित्तल आएंगे

श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल शामिल होंगे। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि कन्हैया मित्तल का आना तय हो गया है। उनके अलावा देश के प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास भी शामिल होंगे। इनके अलावा कई वीवीआईपी को आना है।

 

आईडी साथ लाएं तभी मिलेगा पंडाल में प्रवेश

श्री कल्कि धाम में सैकड़ों वीआईपी और वीवीआईपी के आने के चलते सुरक्षा का पूरा इंतजाम रहेगा। इसको लेकर ही श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि पंडाल में बैठने के लिए आईडी लानी जरूरी होगी। इसलिए जो लोग पंडाल में जाएंगें उनकी आईडी देखकर ही पुलिस प्रवेश कराएगी। इसलिए श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में आने वाले भक्तों को प्रवेश करने के लिए आईडी लाना जरूरी रहेगा।

 

भाजपाइयों की बढ़ी सक्रियता

श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की सूचना के बाद जिले के भाजपाइयों की सक्रियता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार की रात भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह पहुंचे थे। शुक्रवार को संभल ब्लॉक प्रमुख पति कुलदीप सिंह चाहल, वरिष्ठ मंजू दिलेर, पवांसा ब्लॉक प्रमुख पति ह्देश यादव , बहजोई नगर पालिका चेयरमैन राजेश शंकर राजू समेत कई भाजपाई पहुंचे।

 

कल्कि धाम के मंदिर का नक्शा पास किया

जिला पंचायत ने श्री कल्कि धाम के मंदिर का नक्शा पास कियाश्री कल्कि धाम का नक्शा जिला पंचायत की ओर से पास कर दिया गया है। शुक्रवार को ही इसकी जानकारी सामने आई है। 19 फरवरी को शिलान्यास होना है। इसके बाद तैयार मॉडल के अनुसार धाम का निर्माण शुरू हो जाएगा।

पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि जिला पंचायत में नक्शा पास किए जाने के लिए आवेदन किया गया था। मानक पूरे पाए जाने पर नक्शा पास हो गया है। इस मंदिर का शिखर 108 फीट ऊंचा होगा। पांच एकड़ भूमि में मंदिर और परिसर शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed