फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal highway accident

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को लेकर रिश्तेदारों की पुलिस से नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
sambhal highway accident
चंदौसी के सीएचसी में शव जल्दी ले जाने के विरोध में प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध हंगामा करते लोग। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मृतकों के शवों को पुलिस चंदौसी सीएचसी से पोस्टमार्टम हाउस भेजने लगी। वहां मौजूद रिश्तेदारों ने इसका विरोध किया तथा परिजनों के आने तक शवों को सीएचसी चंदौसी में ही रखने की मांग की। इसको लेकर रिश्तेदारों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कर दिया और शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर टैंकर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर मृत चार लोगों के शवों को पुलिस ने चंदौसी सीएचसी में मोर्चरी में रखवा दिया। कुछ देर में ही आसपास के रिश्तेदार सीएचसी पहुंच गए। मौके पर पहुंची चंदौसी पुलिस शवों को एंबुलेंस में रखवाकर बहजोई पोस्टमार्टम हाउस भेजने की तैयारी करने लगी। रिश्तेदारों ने विरोध किया। साथ ही मृतकों के परिजनों के आने तक उनके शव न उठाने की मांग की। इसको लेकर दोनों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने किसी तरह से रिश्तेदारों को समझा बुझाकर शांत किया। उनका जल्द पोस्टमार्टम कराने की बात कहकर शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। साथ ही अन्य रिश्तेदारों व परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता और कांग्रेस नेता भी पहुंचे सीएचसी
चंदौसी। हादसे में लोगों की मौत की सूचना पर सपा नेता सतीश प्रेमी, राजीव रस्तोगी, कांग्रेस नेता विमलेश कुमारी सीएचसी चंदौसी पहुंचीं। वहां मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही पुलिस से मामले में जल्द से जल्द शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed