फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal highway accident

पलटे टैंकर से निकले राइस ऑयल की लूट के लिए मची होड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
sambhal highway accident
चंदौसी के मुरादाबाद मार्ग पर हादसे के बाद खेत में भरे राइस ऑयल को भरते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर पलटे टैंकर से निकला राइस ऑयल खेतों में व सड़क किनारे गड्ढों में भर गया। इसे लूटने के लिए आसपास के गांव के लोगों में होड़ मच गया। राइस ऑयल को लोग बर्तनों में भरकर अपने घर ले गए। शाम तक यही सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह थाना बनियाठेर क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव बनियाखेड़ा और रसलपुर कैली के बीच कार व टैंकर की टक्कर हो गई। मुरादाबाद से चंदौसी की ओर जा रहे टैंकर की क्षमता 22 मीट्रिक टन थी। इसमें राइस ऑयल भरा हुआ था। कार में घायल व मृतकों के शव निकालने के लिए भीड़ ने टैंकर को पलट दिया था।
विज्ञापन

टैंकर पलटी खाते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा था और उसमें भरा राइस ऑयल निकलकर खेतों में भर गया। दोपहर बाद वहां से पुलिस भी चली गई। खेतों में भरे राइस ऑयल भरा होने की सूचना पर आसपास के गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और राइस ऑयल भरने के लिए लूट मच गई। बच्चे, युवा, महिला, बूढ़े वर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। जिसको जो हाथ लगा, उसमें ऑयल भरकर घर की ओर दौड़ लगा दी। कुछ लोगों ने 100-100 लीटर से भी अधिक ऑयल अपने घर में जमा कर लिया है। दोपहर से शाम तक होड़ मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधिकारी पहुंचे मौके पर
बनियाठेर। हाईवे पर हुए हादसे के बाद सबसे पहले थाना बनियाठेर के एसओ राकेश कुमार मय फोर्स के पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से टैंकर को हटवाकर घायलों को बाहर निकलवाया और उन्हें अस्पताल भिजवाया। इसके बाद एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, एएसपी आलोक जायसवाल ने घटना स्थल का जायजा लिया। बाद में एसपी संभल चक्रेश मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से वह सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द पीएम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed