फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: He was beating his wife with slippers, newborn suffered head injury, died

Sambhal: पत्नी की चप्पल से कर रहा था पिटाई, गोद में बैठा 21 दिन के नवजात के सिर में लगी चोट, तोड़ दिया दम

Sat, 20 Apr 2024 06:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 06:17 PM IST
सार

संभल में पत्नी की पिटाई के दौरान 21 दिन के नवजात को भी चोट लग गई। सिर में चोट लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Sambhal: He was beating his wife with slippers, newborn suffered head injury, died
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तीन दिन पहले दहेज की मांग को लेकर पत्नी को पीटते समय गोद में लिए 21 दिन के मासूम के सिर में चप्पल लग गई। शनिवार की सुबह मासूम की मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने पति व ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के कैथल गांव निवासी ओमबाबू ने अपनी बेटी दीक्षा की शादी करीब दो साल पहले चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से की थी। आरोप है कि ससुराल में दीक्षा से आए दिन मारपीट होती थी। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन


कई बार ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया गया। साथ ही एक दो बार पैसे भी दिए। इसके बाद भी ससुराल वाले दीक्षा से मारपीट करते थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दीक्षा अपने मासूम बेटे सहरोश को गोद में लेकर बैठी थी। इसी दौरान पति आया और दहेज की मांग को लेकर दीक्षा के साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के दौरान गोद में लिए सहरोश के सिर में चप्पल लग गई। ओमबाबू ने बताया कि गांव वालों से उन्हें बेटी को प्रताड़ित करने की सूचना मिली। जब वह गांव पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग गायब थे। उन्होंने पुलिस को फोन से घटना की सूचना दी। इसके बाद बेटी को थाने लेकर पहुंचे और तहरीर दी।


वहीं बच्चे को चंदौसी सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक ने उपचार के बाद मासूम को घर भेज दिया। जिसके बाद दीक्षा अपने मायके में रह रही है। शनिवार सुबह मासूम की मौत हो गई। दीक्षा के परिवार वालाें ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed