{"_id":"62ba998af8f07405b25e8df9","slug":"sambhal-fire-broke-out-in-the-fourth-floor-of-the-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में लगी आग, मचा हड़कंप, मरीज बिल्डिंग से बाहर निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में लगी आग, मचा हड़कंप, मरीज बिल्डिंग से बाहर निकाले
Tue, 28 Jun 2022 01:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, मुरादाबाद
एएनआई, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:12 PM IST
सार
दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया है। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद बाहर आए मरीज और तीमारदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से जनरल वार्ड में आग लग गई। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी मरीज बिल्डिंग से बाहर निकाले गए। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय जनरल वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं था। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
संभल के एसएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने कहा कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित कर लिया गया है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू किया। मंगलवार की सुबह 11.40 बजे करीब तीसरी मंजिल पर बने जनरल वार्ड से अस्पताल कर्मियों ने धुआं निकलता हुआ देखा। आग लगने का अंदेशा हुआ तो जिला अस्पताल के सीएमएस को सूचना दी। मौके पर कर्मचारी पहुंचे तो तीसरी मंजिल में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही सभी मरीज को बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया। सीएमएस डॉ. अनूप अग्रवाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग जनरल वार्ड में लगी है। कोई मरीज वार्ड में भर्ती नहीं था। लैब उपकरण के अलावा वार्ड में रखे सामान का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल की फिलहाल ओपीडी बंद कर दी गई है। आग लगने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम विनय मिश्र भी पहुंचे हैं।