फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal does not need ATS... it needs good education and industries

Sambhal News: संभल को एटीएस की नहीं...अच्छी शिक्षा व इंडस्ट्रीज की जरूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sambhal does not need ATS... it needs good education and industries
संभल। संभल को एटीएस यूनिट की जरूरत नहीं है। इंडस्ट्रीज की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव करने की जरूरत है। इस शहर में बिना किसी खौफ के लोग रहते हैं। 1978 में जो लोग शहर से गए तो वह भी विकास के क्षेत्र में पिछड़ेपन के कारण गए। यह कहना है संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।
विज्ञापन

सोमवार को अपने दीपा सराय स्थित आवास पर सांसद ने मीडिया से बातचीत की। एटीएस यूनिट का निर्माण कब्रिस्तान से मुक्त की गई भूमि पर होगा।
इस सवाल पर सांसद ने कहा कि सरकार को जमीन की कमी थोड़ी है लेकिन सरकार कब्रिस्तान का अपमान कर रही है। अनावश्यक तौर पर मुस्लिम समाज को परेशान किया जा रहा है। संभल को आतंकवाद से जोड़ा जा रहा है। आरोप लगना और साबित होना दोनों अलग बातें हैं। मुसलमानों को आतंकवाद के नाम से बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के युवा अच्छी राह पर चल रहे हैं। मुस्लिम समाज ने देश के लिए कुर्बानी दी है। मुस्लिम दुनिया में जहां भी रहते हैं वह अपने देश के साथ वफादारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो वक्फ संपत्ति को लेकर फैसला सुनाया है, वो न सिर्फ कानून की जीत है, बल्कि सच्चाई और संविधान की भी जीत है। आगे कहा कि जिलाधिकारी को वक्फ संपत्ति पर अंतिम हक देने वाला प्रावधान रद्द किया गया है। सांसद ने मांग की है कि वक्फ काउंसिल और वक्फ बोर्ड में दूसरे मजहब का एक भी सदस्य नहीं होना चाहिए। आगे कहा कि पूरा केस अभी खत्म नहीं हुआ है वक्फ बाय यूजर का मामला अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed