फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal dm speak on traffic rules

जीवन अनमोल है, इसे ध्यान में रखकर ही चलाएं वाहन : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
sambhal dm speak on traffic rules
बहजोई में सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम अविनाश कृष्ण सिंह। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। जीवन अनमोल है। इसे ही ध्यान में रखते हुए यातायात के नियमों का पालन करें। यह बात जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कही। वह नगर के इस्लामनगर रोड स्थित डीआर रिसोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम में पहुंचे एनसीसी कैडेट्स को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर डीएम ने कहा कि कभी भी शराब पीकर व तनाव में रहकर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने से परहेज करें। सीट बेल्ट का उपयोग करें। किसी की भी जिंदगी उसके परिवार, समाज व देश के लिए बेशकीमती है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एक नई पहल है। वर्तमान में इसकी बहुत आवश्यकता है। जन-धन की हानि रोकने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर चलें। दोपहिया वाहन पर चलने वाले लोग हेलमेट तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। सड़क पर वाहन चलाते समय संकेतांकों को पहचान कर नियमों का पालन करें। संचालन डा. राजीव वार्ष्णेय ने किया। इस बीच पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह, सीएमओ डा. अजय कुमार सक्सेना, एआरटीओ अंबरीश कुमार, सीओ यातायात अशोक कुमार समेत डीआईओएस मनोज कुमार आर्य, बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह, कार्यवाहक यातायात प्रभारी इंद्रभान सिंह गौर, अवनीश कुमार, वीरेश पाल, गौरव, पुष्पेंद्र, संगीता भार्गव, पूनम आरोरा, अखिलेश अग्रवाल, लवमोहन वार्ष्णेय व चेतन बौबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पी-1,2 व 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed