फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal division will get PAC today, stop electricity theft campaign will get momentumSambhal division will get PAC today, stop electricity theft campaign will get momentum

संभल डिवीजन को आज मिलेगी पीएसी, बिजली चोरी रोको अभियान को मिलेगी गति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sambhal division will get PAC today, stop electricity theft campaign will get momentumSambhal division will get PAC today, stop electricity theft campaign will get momentum
संभल। विद्युत वितरण खंड, संभल को शुक्रवार को पीएसी मिल जाएगी। पीएसी मिलने के बाद बिजली चोरी रोकने के लिए चल रहे अभियान में तेजी जाएगी। संभल डिवीजन के एक्सईएन का कहना है कि जिले को मिली पीएसी अब तक बबराला और चंदौसी में रही। शुक्रवार से संभल में उपलब्ध रहेगी। हालांकि बिजली चोरी रोकने के लिए शहर से लेकर देहात तक लगातार अभियान चल रहा है लेकिन पीएसी मिलने से इसमें तेजी आएगी।
विज्ञापन

संभल डिवीजन क्षेत्र में करीब 85 हजार उपभोक्ता अब भी 100 करोड़ रुपये से अधिक के बकायेदार हैं। ओटीएस में सिर्फ 8 हजार के करीब विद्युत उपभोक्ता ही बकाया जमा कर पाए। जबकि एलएमवी-वन, टू व फाइव के बिजली उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत ब्याज में पूरी छूट दी इसके बावजूद भी बकायेदारों ने बिल जमा नहीं किए।
विज्ञापन

योगी सरकार दोबारा सत्ता में आई और इसकी समीक्षा हुई। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल में संभल ऐसा जिला मिला जहां एक तरफ भारी भरकम बकाया और दूसरी तरफ 45 फीसदी तक बिजली की चोरी हो रही है। शासन ने इसे गंभीरता से लिया। बिजली चोरी रोकने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। कहीं कोई दिक्कत न आए, इसके लिए जिले को पीएसी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 13 मई से चले रहे अभियान के दौरान यह पीएसी बबराला और चंदौसी में रही, अब संभल में रहेगी। अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार से पीएसी संभल डिवीजन में आ जाएगी। इससे बिजली चोरी रोकने के लिए चल रहे अभियान को गति मिलेगी। एक्सईएन ने बताया कि अब तक 226 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इनके खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed