{"_id":"6517ad38a6d629a50f029695","slug":"sambhal-dengue-patients-are-increasing-continuously-district-girl-died-40-fever-patients-admitted-hospital-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, बच्ची की मौत, बुखार के 40 मरीज अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, बच्ची की मौत, बुखार के 40 मरीज अस्पताल में भर्ती
Sat, 30 Sep 2023 10:38 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:38 AM IST
सार
संभल जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में लगातार मरीज भर्ती हो रहे हैं। डेंगू से भी जान जाने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप कम होने के बजाए बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी अब हांफने लगा है। एक दिन शिविर लगाकर दूसरे दिन स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचते हैं। बुखार का प्रकोप शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण इलाके में है। संभल ब्लॉक के गांव मिठौली, पोटा, सलखना, चौकूनी और पाली में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
गांव सलखना निवासी छोटे सिंह की 12 वर्षीय बेटी प्रियांशी की दो दिन पहले डेंगू से मौत हो गई। परिवार में अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। गांव पाली में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इन गांवों में अभी भी करीब 100 लोग बीमार हैं। झोलाछाप से उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव पोटा और बराही में भी 200 से ज्यादा लोग बीमार हैं। सभी को बुखार की समस्या है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव पोटा, मिठौली, पाली में स्वास्थ्य शिविर एक दिन के लिए लगाए थे। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरी बार स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाए गए। मजबूरन ग्रामीण झोलाछाप से उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाके में गंदगी काफी है। चिकित्सकों का कहना है कि गंदगी भी बीमारी का कारण है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार की सुबह में मरीजों की काफी भीड़ रही। ओपीडी में 960 मरीज पहुंचे। इसमें 150 से ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे।
कई मरीजों की जांच के लिए नमूूने लिए गए। जिनकी हालत गंभीर दिखाई दी। चिकित्सक ने भर्ती कर दिया। सीएमएस डा. अनूप अग्रवाल ने बताया कि इस समय जिला अस्पताल में 40 मरीज बुखार से पीड़ित भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है। जो मरीज भर्ती हैं उनकी हालत में सुधार भी हो रहा है।