संभल हिंसा: सीओ अनुज चौधरी के बयान दर्ज, जामा मस्जिद कमेटी ने जांच आयोग को भेजा शपथपत्र, यहां तक पहुंची छानबीन
संभल में बवाल की मजिस्ट्रियल जांच के तहत अधिकारियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीओ संभल अनुज चौधरी के बयान दर्ज हो चुके हैं। 24 मार्च को एसडीएम और दो थाना प्रभारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल में चल रही मजिस्ट्रियल जांच में अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान दर्ज हो गए हैं। 24 मार्च को संभल एसडीएम वंदना मिश्रा, संभल कोतवाली प्रभारी और नखासा थाना प्रभारी के बयान दर्ज किए जाने हैं।
यह मजिस्ट्रियल जांच बवाल के बाद शुरू हुई थी लेकिन अभी तक लंबित चल रही थी। हालांकि इसको पूरा करने के लिए सात दिन का समय दिया गया था। संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इस बवाल की मजिस्ट्रियल जांच के लिए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने डिप्टी कलक्टर दीपक चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया था।
डिप्टी कलक्टर ने बहजोई कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में कई बार आम लोगों के साथ अधिकारियों को बुलाया लेकिन किसी ने कोई बयान दर्ज नहीं कराया था। घटना के दौरान मौजूद अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए। अब संभल सीओ के बयान दर्ज हो चुके हैं।
एसडीएम और दो थाना प्रभारियों के बयान दर्ज होने हैं। डिप्टी कलक्टर ने बताया कि 24 मार्च को एसडीएम व दोनों थाने के प्रभारियाें को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है। उसके बाद जांच की आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
जामा मस्जिद कमेटी ने न्यायिक जांच आयोग को शपथपत्र भेजा
बवाल मामले में त्रिसदस्यीय न्यायिक जांच आयोग ने जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों से बृहस्पतिवार को साक्ष्य अंकित कराने के लखनऊ स्थित कार्यालय में उपस्थिति होने के निर्देश दिए थे। जामा मस्जिद कमेटी सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि शपथपत्र डाक व मेल के माध्यम से भेज दिया गया है।
24 मार्च को बयान दर्ज कराने के लिए जाएंगे। न्यायिक जांच आयोग के सचिव ने संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को पत्र जारी किया था। जिसमें कहा था कि 11 मार्च को लखनऊ स्थित कार्यालय में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट, मशहूद अली फारूकी और कासिम जमाल को उपस्थित होना था लेकिन यह सभी समय उपस्थित नहीं हुए।
इसलिए सभी को समन तामील कराते हुए 20 मार्च को लखनऊ स्थित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें। जामा मस्जिद कमेटी के सदर का कहना है कि व्यक्तिगत रूप से 24 मार्च को बुलाए जाने का नोटिस हमें मिला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.