फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Child hit by wedding procession bus, lost his life during treatment

Sambhal: बरात की बस ने बच्चे को मारी टक्कर, उपचार के दौरान चली गई जान, दुकान से सामान लेकर आ रहा था घर

Mon, 09 Oct 2023 03:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 03:30 PM IST
सार

बरात की अनियंत्रित बस ने बच्चे को टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Sambhal: Child hit by wedding procession bus, lost his life during treatment
संभल में हुए हादसे में जान गंवाने वाला बच्चा - फोटो : संवाद

विस्तार

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में रविवार देर रात दुकान लौट रहे समीर (6) को बरात की बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मढ़न चौकी क्षेत्र के गांव मढ़न निवासी इरशाद का पुत्र समीर परचून की दुकान पर सामान लेने गया था।

विज्ञापन


वह दुकान से सामान लेकर वापस घर आ रहा था। जैसे ही सड़क किनारे पहुंचा तो अनियंत्रित बरात की बस ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर मुरादाबाद स्थित टीएमयू अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। पिता ने बताया कि समीर चौथे नंबर का बच्चा था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

सड़क हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत

संभल-जोया मार्ग पर असमोली थाना क्षेत्र में गांव परियावली के निकट ट्रक को ओवरटेक कर रहे बाइक सवार सामने से आ रही कार से भिड़ गए। इसमें औरंगजेब (18) पुत्र हनीफ निवासी रायाबुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी मोहम्मद जैद घायल हो गया। औरंगजेब अपने तहेरे भाई की बरात में जाने के लिए कपड़े लेकर संभल से घर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। तीन-चार लोग ही निकाह के लिए पहुंचे। सादगी से निकाह हुआ। औरंगजेब के तहेरे भाई जैनुल की बारात रविवार को गांव मवई डोल जानी थी। परिवार में तैयारियां चल रही थीं। औरंगजेब भी इसी खुशी में शामिल था और नए कपड़े लेने संभल आ गया।

साथी मोहम्मद जैद को भी साथ में गया था। संभल से कुछ सामान और कपड़े लेने के बाद वह घर लौट रहा था। बाइक से दोनों परियावली अड्डे पर पहुंचे तो एक ट्रक को ओवरटेक करने लगे। बताते हैं कि सामने से आ रही कार से वह भिड़ गए। इसमें औरंगजेब की मौत हुई।

परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव को सुपुर्दे ए खाक कर दिया है। उनका कहना था कि बेटा संभल गया था और परियावली के निकट बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। किसी तरह की कोई कार्रवाई हम लोग नहीं चाहते हैं।


इस बाबत पुलिस को भी अवगत कराया गया। जिसके बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा था। असमोली थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलती तो कार्रवाई कराते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed