फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: BJP and SP supporters assaulted, policemen also injured

संभल: भाजपा और सपा समर्थकों में मारपीट, पुलिसकर्मी भी हुए घायल

Mon, 14 Feb 2022 02:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, संभल 
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Feb 2022 02:03 PM IST
सार

सपा और भाजपा के प्रत्याशी एक दूसरे पर लगा रहे हैं आरोप, भाजपा प्रत्याशी के समर्थक की ओर से दी गई है तहरीर, दो सपाई हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन
Sambhal: BJP and SP supporters assaulted, policemen also injured
sambhal up election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा और सपा समर्थकों में कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव खिरनी में विवाद हुआ है। इस दौरान उड़नदस्ता टीम में शामिल दो सिपाही और कैमरामैन घायल हुए हैं। वहीं भाजपा और सपा समर्थकों को भी चोट लगी है। विवाद की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ संभल पहुंचे। दोनों पक्षों ने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दो सपाई हिरासत में लिए गए है और भाजपा प्रत्याशी के समर्थक की ओर से तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


रविवार की रात गांव खिरनी में उड़नदस्ता की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र कुमार और उनके समर्थकों की गाड़ी को रोककर चेकिंग की गई। इसी दौरान पीछे से अन्य गाड़ियों से आए सपा कार्यकर्ताओं ने शराब और पैसे बांटने का आरोप भाजपा प्रत्याशी पर लगा दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने लगा। भाजपा प्रत्याशी के समर्थक नखासा थाना क्षेत्र के गांव भडवाड़ा निवासी राहुल की गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके बाद भाजपा और सपा के समर्थकों में मारपीट हुई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार मारपीट खिरनी पुलिस चौकी में घुसकर भी हुई है। उड़नदस्ता टीम में शामिल दो सिपाही बीचबचाव करने के लिए आए तो उनके भी चोट लगी है। वहीं उड़नदस्ता टीम के कैमरामैन भी घायल हो गया और कैमरा भी टूट गया। सपा समर्थक और भाजपाइयों में विवाद की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और सीओ जितेंद्र सिंह हयातनगर थाने की पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के समर्थक ने तहरीर दी है। पुलिस ने दो सपाइयों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं सपा प्रत्याशी पिंकी यादव ने भी समर्थकों की ओर से तहरीर दिलवाने की बात कही है। भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी के पति और उनके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस के सामने ही मारपीट करते रहे और पुलिस चौकी में घुसे
सपा और भाजपा के समर्थकों में जहां मारपीट हुई है वहां खिरनी पुलिस चौकी है। हंगामा होने पर ही पुलिसकर्मी मौके पर आ गए थे। इसी दौरान जमकर मारपीट हुई और मारपीट करते हुए पुलिस चौकी में घुस गए। चुनाव से एक दिन पूर्व हुई इस मारपीट से प्रशासन
और पुलिस की परेशानी पड़ गई है। 

मेरे ऊपर हमला नहीं हुआ है। मेरे समर्थक की गाड़ी का शीशा तोड़ा है और सपाइयों ने मारपीट की है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। कार्रवाई की जा रही है। सपा प्रत्याशी के पति भी इस मारपीट में शामिल थे। उन्हीं ने यह विवाद कराया है।
हरेंद्र कुमार, भाजपा प्रत्याशी, असमोली विधानसभा सीट

 

भाजपा प्रत्याशी गांव-गांव जाकर शराब और पैसे बांट रहे थे। इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं ने मुझे दी थी। इसी जानकारी को मेरे द्वारा उड़नदस्ता टीम को दिया गया। लेकिन उड़नदस्ता टीम को भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक मिल नहीं सके। बाद में चेकिंग हो रही थी तो हमारे समर्थकों के साथ मारपीट की गई। मेरे ऊपर आरोप गलत लगा रहे हैं। मैं तो शनिवार से मुरादाबाद आया हुआ हूं। कैमरों में सबूत हैं।
प्रमोद यादव, सपा प्रत्याशी के पति

 

हमारे समर्थकों के साथ भाजपा के लोगों ने मारपीट की है। वह शराब और पैसे बांट रहे थे। इसका विरोध हमारे कार्यकर्ताओं ने किया था। सवाल यह है कि जब प्रचार थम गया तो वह पांच गाड़ी से कैसे घूम रहे हैं।
पिंकी यादव, सपा प्रत्याशी, असमोली विधानसभा सीट

 

शराब और पैसे बांटने की सूचना मिली थी। भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी की चेकिंग की थी लेकिन कुछ मिला नहीं था। इसी दौरान कुछ और लोग आ गए और भाजपा प्रत्याशी और उनके बीच विवाद हो गया। मेरी सुरक्षा में लगे दो सिपाही बीचबचाव के दौरान चोटिल हुए हैं। कैमरामैन को भी चोट लगी है और कैमरा टूटा है।


राम लखन यादव, उड़नदस्ता टीम प्रभारी

 

असमोली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र कुमार को सपा समर्थकों के द्वारा घेरने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस दौरान सपा समर्थकों से प्रत्याशी की धक्का-मुक्की और हाथापाई का प्रयास किया गया। प्रत्याशी को पुलिस ने सुरक्षित निकालते हुए पुलिस चौकी में बैठा दिया। कुछ पुलिस कर्मियों को खरोंच आई है। मौके से दो सपाई हिरासत में लिए गए।
अन्य लोग भाग गए। जिनकी तलाश की जा रही है।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed