{"_id":"68bff5a8396557a2830ff5aa","slug":"sambhal-bike-collided-with-a-truck-parked-on-moradabad-agra-highway-three-teenagers-died-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में हादसा: मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन किशोरों की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में हादसा: मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन किशोरों की मौत, परिजनों में कोहराम
Tue, 09 Sep 2025 03:09 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नाैर (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नाैर (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:09 PM IST
सार
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के जुलेपुरा बदायूं रोड पर सोमवार देर रात सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर तीन किशोरों की मौत हो गई। तीनों किशोर होटल से लौटते समय हादसे का शिकार हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुन्नाैर में हुए सड़क हादसे में तीन की माैत
- फोटो : संवाद
विस्तार
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के जुलेपुरा बदायूं रोड पर सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर खड़े ट्रक में बाइक घुस जाने से तीन किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक अनिल निवासी गांव सोलाना जनपद हापुड़ सीमेंट के विद्युत पोल लेकर सिकंदराबाद से बरेली जा रहा था।
उसने ट्रक हाईवे पर खड़ा कर पहिये चैक करने लगा। रात एक बजे करीब नेहरू चौक स्थित दिल्ली दरबार होटल पर काम करने वाले तीन किशोर बाइक से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। उनकी बाइक ट्रक में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
बाइक चला रहा रिहान (18) पुत्र अलाउद्दीन निवासी रजपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। साथी हसनैन (16) पुत्र हाशिम अली और अरमान (16) पुत्र कल्लू निवासी थाना सहसवान, जिला बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सीओ दीपक तिवारी और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
मंगलवार सुबह एएसपी अनुकृति शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।