फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal and Chandausi backward in the race for cleanliness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण की दौड़ में पिछड़ा संभल और चंदौसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sambhal and Chandausi backward in the race for cleanliness survey
संभल। स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में नगर पालिका संभल 295 वें स्थान और चंदौसी नगर पालिका 290 वें स्थान पर है। पिछले साल के मुकाबले दोनों नगर पालिकाओं की रैंकिंग में नुकसान हुआ है। कूड़ा निस्तारण, जलनिकासी की समस्या, जलनिगम की ओर से खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने के कारण दोनों निकायों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के परिणाम शनिवार को घोषित हो गए हैं। नगर पालिका चंदौसी को देश की सभी एक लाख से अधिक की आबादी की नगर पालिका में 290 स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2020 में जारी परिणाम में चंदौसी नगर पालिका को देश में 158वां स्थान प्राप्त हुआ था। चंदौसी नगर पालिका को 132 स्थान नीचे गिरी है। वही संभल नगर पालिका को इस वर्ष 295वां स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2020 की नगर पालिका संभल 290वें स्थान पर थी।
विज्ञापन

चंदौसी नगर पालिका की यह रही प्रमुख समस्या
कूड़ा निस्तारण का समाधान न होना, शहर के बाहरी छोर पर कूड़ा पड़ा रहना, बरसात में जलभराव होना, कुछ नालों की नियमित सफाई न होना, टूटी सड़कों की मरम्मत न होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल नगर पालिका के पिछड़ने का कारण
कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का चालू न होना। टूटीं सड़कें, बरसात में जलभराव की समस्या का समाधान न होना एक प्रमुख कारण है।
नगर पालिका/वर्ष 2019 2020 2021
संभल 404 290 295
चंदौसी 382 158 290
स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में गिरावट आई है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को चालू न करना बड़ी वजह है। अन्य कुछ मामलों में चूक रह गई थी। जिन्हें दूर कर संभल नगर पालिका की रैंकिंग में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।

रामपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संभल
ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदी गई है। शहर के बाहरी छोर से कूड़ा भी हटवाया गया है। अब सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है। अव्यवस्था को धीरे-धीरे सुधारा जा रहा है। जल निगम के द्वारा सड़कों को खोदे जाने के कारण अधिक समस्या रही है। इस बार प्रयास रहेगा कि चंदौसी नगर पालिका की रैंकिंग में सुधार हो।
इंदूरानी चेयरमैन, नगर पालिका चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed