फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal,agency,sambhal

संभल एक बार फिर खुफिया एजेंसियों की रडार पर  

Sat, 02 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 02 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
sambhal,agency,sambhal
- फोटो : Getty
स्थानीय निवासी मौलाना आसिम उमर के अलकायदा नेटवर्क  में शामिल होने की चर्चा और अमेरिकी सरकार की ओर से उस पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद एक बार फिर संभल खुफिया एजेंसियों के रडार पर आ गया है। यहां खुफिया तंत्र की निगहबानी और तेज हो गई है।
विज्ञापन


स्थानीय कर्मचारी भी सक्रिय हो गए हैं। वह पुराने इनपुट और नई सूचनाओं के आधार पर आतंकी नेटवर्क के बारे में अपने तरीके से सूचनाएं एकत्र करने में व्यस्त है लेकिन इस बारे में कोई कुछ बोलने को राजी नहीं है। 
विज्ञापन


आतंकी नेटवर्क से संभल कुछ लोगों का जुड़ाव सामने आने के बाद हर छोटी बड़ी सूचना को  खुफिया एजेंसियों के अधिकारी बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं। संभल और आसपास अलकायदा के कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं। इसके लिए अलकायदा से जुड़े पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। पुरानी जानकारियों के आधार पर छानबीन शुरू हो गई है। संभल के आठ लोगों के नाम अलकायदा नेटवर्क से जुड़े होने की बात खुफिया एजेंसियां पहले ही उजागर कर चुकी हैं। इसलिए स्वाभाविक तौर पर संभल में सतर्कता और निगरानी बनी  रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2015 खत्म होते-होते संभल का नाम अलकायदा नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप पहली बार सामने आए थे। दिल्ली और उड़ीसा में तब एक साथ कार्रवाई हुई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने 16 दिसंबर 2015 को खुफिया जानकारी के आधार पर संभल के दीपासराय निवासी मोहम्मद आसिफ को दिल्ली के सीलमपुर से गिरफ्तार किया था। उसी दिन उड़ीसा में कटक क्षेत्र के जगतपुर पश्चिमकच्चा गांव से मदरसा संचालक मौलाना अब्दुल रहमान को पकड़ा।

मोहम्मद आसिफ का मददगार होने के आरोप में संभल के ही जफर मसूद को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जफर मसूद की गिरफ्तारी 17 दिसंबर 2015 को की गई। अब्दुल रहमान और मोहम्मद आसिफ पर भारत में अलकायदा नेटवर्क खड़ा करने का आरोप है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर यकीन करें तो संभल निवासी मौलाना आसिम उमर 1995 में देश छोड़कर पाकिस्तान चला गया था और लंबे समय तक हरकत-उल-मुजाहिद्दीन का लड़ाका बना रहा।


इसके बाद तहरीक-ए-तालिबान और अलकायदा के लिए काम करने लगा। उसके काम को देखते हुए आतंकवादी संगठन अलकायदा के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई। भारतीय उप महाद्वीप में अलकायदा का चीफ बनाया गया। इसके संपर्क में आया संभल का मोहम्मद आसिफ अलकायदा का इंडिया चीफ बनाया गया। बताते तो यहां तक हैं कि मौलाना मोहम्मद उमर अपने संपर्को के आधार पर भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान जैसे देशों में अलकायदा का नेटवर्क खड़ाकर रहा था। उसके बारे में तमाम देशों से सूचनाएं खुफिया एजेंसियों के पास थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed