Sambhal: कल्कि महोत्सव में दी गईं आहुतियां, मुख्य वेदी पर बैठे आचार्य कृष्णम, शिवपाल यादव ने भी की शिरकत
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 17 वर्षों से लगातार यज्ञ होता आ रहा है। इस लंबी यात्रा में अनेकों ऐसे कल्कि भक्त रहे हैं जो अब दैहिक रूप से हमारे बीच में उपस्थित नहीं हैं। लेकिन मेरा मानना है कि वह दैविक रूप से सदा हमारे साथ रहेंगे। ब्रह्मा आचार्य केशवदेव शर्मा ने कहा की यज्ञ संपूर्ण श्रृष्टि की नाभि के समान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में कल्कि महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्य वेदी पर बैठकर आहुतियां दीं। भगवान श्री कल्कि का उद्घोष किया गया। महामंडलेश्वर भैयादास जी महाराज, संजय त्यागी, संजीव त्यागी, भोले सिंह त्यागी ने मुख्य वेदी पर बैठकर हवन में आहुतियां दीं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 17 वर्षों से लगातार यज्ञ होता आ रहा है। इस लंबी यात्रा में अनेकों ऐसे कल्कि भक्त रहे हैं जो अब दैहिक रूप से हमारे बीच में उपस्थित नहीं हैं। लेकिन मेरा मानना है कि वह दैविक रूप से सदा हमारे साथ रहेंगे। ब्रह्मा आचार्य केशवदेव शर्मा ने कहा की यज्ञ संपूर्ण श्रृष्टि की नाभि के समान है। यज्ञ करने से वातावरण की शुद्धि होती है और हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शिवपाल यादव ने की शिरकत
कल्कि महोत्सव के पहले दिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ दीप प्रज्जवलित कर की। कल्कि महोत्सव में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के जाने का बहुत दुख है। उनके आदर्शों पर चलकर अपनी पार्टी को मजबूत बनाएंगे। वह हमारे अभिभावक थे।
जब अधर्म बढ़ता है तब भगवान जन्म लेते हैं
शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी का संभल, बदायूं से गहरा रिश्ता था और वह चुनाव भी लड़े। आगे कहा कि हर युग में भगवान आए हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि जब जब अधर्म बढ़ता है तब भगवान उसको नष्ट करने के लिए जन्म लेते हैं। कलयुग के अंत में भगवान कल्कि संभल में अवतार लेंगे। साथ ही उन्होने कहा कि जब वह विद्युतमंत्री थे तो गरीब, किसान और व्यापारियों के घर छापेमारी नहीं होती थी। अब तो रिश्वतखोरी चल रही है गरीब, किसान और व्यापारियों का शोषण हो रहा है। इस दौरान समाजवादी पार्टी में शामिल होने के पत्रकारों के सवाल पर शिवपाल यादव ने इनकार कर दिया।
संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित प्राचीन कल्कि विष्णु मंदिर से दानपात्र चोरी हो गया। पहले भी मुख्य मंदिर की गुल्लक को तोड़ने की कोशिश की जा चुकी है। मंदिर की देखरेख में लगीं उमा शर्मा ने बताया कि मंदिर से चोर गुल्लक चोरी करके ले गए हैं। पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उमा शर्मा ने बताया कि पहले भी कई बार चोरी हुई है। लेकिन पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से उनके हौंसले बुलंद हैं। सोमवार की रात्रि में किसी समय चोर मंदिर में घुसे और मुख्य दानपात्र का ताला तोड़ने लगे। उसमें नाकामयाब रहे तो फिर एक दूसरे दानपात्र से गुल्लक चोरी करके ले गए। इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।