{"_id":"6639c0d0bc50d3d99d0ea0c7","slug":"sambhaal-election-clash-between-sp-candidate-burke-and-police-former-district-president-in-custody-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhaal Election: सपा प्रत्याशी बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक, हिरासत में पूर्व जिलाध्यक्ष, कई जगहों पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhaal Election: सपा प्रत्याशी बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक, हिरासत में पूर्व जिलाध्यक्ष, कई जगहों पर हंगामा
Sun, 12 May 2024 09:22 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 12 May 2024 09:22 AM IST
सार
संभल में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच जमकर विवाद हो गया। इस बीच पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। इससे मामला और बिगड़ गया। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
संभल में सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच बहस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हो गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर भी सपा प्रत्याशी व पुलिस में काफी देर तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन
बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि प्रत्याशी के साथ नहीं घूम सकते। इसके लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है। मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इसके बाद ही कहीं ईवीएम में दिक्कत तो दूसरी तरफ पुलिस द्वारा मारपीट करने की शिकायत जिलाधिकारी और संभल पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जाने लगीं।
विज्ञापन
असमोली और संभल में पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप सपा हाईकमान ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लगाया है। सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं के साथ मारपीट कर रही है। दूसरी पार्टी के लोग राजनेताओं के फोटो लगाकर पर्ची बांट रहे हैं उनको नहीं रोका जा रहा।
विज्ञापन
पुलिस पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया। चौधरी सराय में मतदान केंद्र के नजदीक भीड़ लगाने वाले लोगों पर पुलिस ने बल भी प्रयोग किया गया। एक जगह अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र खुद लाठी चलाते नजर आए।