फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   samadhan diwas in sambhal

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
samadhan diwas in sambhal
संभल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियाद सुनते जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह। - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतें सुनीं। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की आईं। कुछ शिकायतों का निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों की जांच कर निस्तारण करने के आदेश किए।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जनता की फरियाद सुनी। जिलाधिकारी दोपहर में पहुंचे थे। इस दौरान कुल 58 शिकायतें पहुंची। इसमें 23 शिकायतें राजस्व विभाग की शामिल थीं। राजस्व विभाग की तीन ही शिकायतों का निस्तारण हो सका। इसके अलावा विकास की 13, पुलिस की 5, खाद्य एवं रसद विभाग की 2 और अन्य विभाग की 15 शिकायतें पहुंचीं। राजस्व विभाग के अलावा किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों की जांच कर निस्तारण करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने दोपहर को साढ़े बारह बजे से डेढ़ बजे तक सुनवाई की। उनसे पहले उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने सुनवाई की। फरियादियों के पत्र मशीन से सैनिटाइज करने के बाद ही जिलाधिकारी तक पहुंचे। सुनवाई के दौरान सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed