फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Salary of three CDPOs withheld, show cause notice issued

Sambhal News: तीन सीडीपीओ का वेतन रोका, कारण बताओ नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Salary of three CDPOs withheld, show cause notice issued
चंदौसी। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की रिपोर्ट तैयार न करने व अन्य कार्यो में लापरवाही पर डीएम ने तीन सीडीपीओ का वेतन रोक दिया है और कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नोटिस में कहा कि जिला स्तर पर समीक्षा मीटिंग में आंगनवाड़ी ओर से डाटा लेकर उपलब्ध नहीं कराया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर वित्तीय वर्ष 2022 23 के लाभार्थियों के पुष्टाहार के वितरण उपभोग प्रमाण एवं प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप पर नहीं दिए गए। बाल विकास परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनवाड़ी, सहायिका के रिक्त पदों की स्थिति की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। वह भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस मामले में डीएम ने उनकी लापरवाही मानते हुए जून माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर ती दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में कहा कि क्यों नहीं उनके कार्य के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित की जाए। उन्होंने संतोषजनक जवाब न मिलने पर बनिया खेड़ा की सीडीपीओ रचना देवी, रजपुरा ब्लॉक के सीडीपीओ आशीष कुमार पटेल, पवांसा ब्लॉक की सीडीपीओ अनीता रानी सैनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed