{"_id":"56fadc1e4f1c1be44af00753","slug":"sadhvi-pragya-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संत, शास्त्र और संस्कृति को समझें युवा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संत, शास्त्र और संस्कृति को समझें युवा’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौसी
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा भारती
संत, शास्त्र और संस्कृति मार्गदर्शन करते हैं, इनका अनुसरण करना चाहिए। आज की युुवा पीढ़ी इन्हें भूलती जा रही है। फेसबुक और व्हाट्सएप आदि युवा पीढ़ी को धर्म से दूर कर रहे हैं। यह विचार वृंदावन धाम से आईं साध्वी वैष्णवी प्रज्ञा भारती ने व्यक्त किए।
वह मंगलवार को पंजाब से आकर जनपद बदायूं के कस्बा इस्लामनगर जाते समय चंदौसी में मुहल्ला साहूकारा में भाजपा नेता संजय बंसल के आवास पर उनका भाजपाइयों ने स्वागत किया। यहां बातचीत करते हुए साध्वी ने कहा कि आज हिंदू संस्कृति खतरे में है।
हिंदू समाज को एकत्रित होकर अपनी भारतीय संस्कृति और शास्त्रों को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। लोग अपने अस्तित्व और अधिकारों को भूलते जा रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी धर्म अध्यात्म से दूर होती जा रही है, इसका प्रमुख कारण फेसबुक, व्हाटसएप है। युवा इस पर ही लगे रहते हैं।
विज्ञापन
इसका परिणाम भविष्य में भुगतना होगा। अगर बुनियाद कमजोर होगी तो इमारत गिरने का डर रहता है। संस्कृति को भुलाने वाले को भविष्य कैसे सुरक्षित हो सकता है। इसलिए संत, शास्त्र और संस्कृति को समझे। घर का वातावरण साफ सुथरा रखें, माता पिता व बुजुर्गाें का सम्मान करें। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के चरित्र का अनुसरण करे। इस दौरान पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, सतीश अरोरा, संजय बंसल मौजूद रहे।