फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Running bulldozers against the constitution: Acharya Pramod Krishnam

बुलडोजर चलाना संविधान के खिलाफ : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Sat, 04 Mar 2023 01:30 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Sat, 04 Mar 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Running bulldozers against the constitution: Acharya Pramod Krishnam
संभल - फोटो : अमर उजाला
संभल। अपराध एक व्यक्ति करता है और सजा उसके परिवार को मिलती है। यह गलत है। बुलडोजर चलना और चलाना संविधान के खिलाफ है। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का। शुक्रवार को गांव सिंहपुरसानी में कांग्रेस नेता ने प्रेेसवार्ता की। जिसमें बुलडोजर की कार्रवाई पर पूछे गए सवाल पर कहा कि बुलडोजर समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन

 कानून से देश चलेगा। कोई एक व्यक्ति अपराध करता है और उसका घर तोड़ दिया जाता है। यह गलत है। घर में अपराधी के माता-पिता, बहन-भाई, पत्नी व बच्चे भी रहते हैं। अपराध जिसने किया है। उसको कानून के दायरे में सजा मिलनी चाहिए, लेकिन उस अपराधी के अपराध की सजा परिवार को देना गलत है। यह संविधान के खिलाफ है।
विज्ञापन

 भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि यह यात्रा चुनावी यात्रा नहीं है। देश में एकजुटता के लिए यह यात्रा शुरू हुई। आगे कहा कि 2024 में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। सभी क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा को हराने के लिए साथ आना चाहिए। राहुल गांधी 2024 में प्रधानमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ही निर्णय लेगा। कांग्रेस नेता ने संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क को लेकर कहा कि सांसद को अब भारत प्रेमी हो जाना चाहिए। भारत प्रेमी से आशय क्या है इस पर सवाल पर कांग्रेस नेता ने कोई जवाब नहीं दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed