{"_id":"5e78e0908ebc3e6fd10019ca","slug":"rumor-on-corona-virus-sambhal-news-mbd3441566143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप की अफवाह पर रात दो बजे घरों से बाहर आए सैकड़ों लोग, सुबह तक जागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप की अफवाह पर रात दो बजे घरों से बाहर आए सैकड़ों लोग, सुबह तक जागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोरोना के खतरे को देखते हुए रविवार को पूरा दिन घरों में बीता लेकिन रात में दो बजे के बाद अफवाहों का दौर शुरू हो गया जो सुबह तक चला। सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल आए और सुबह तक जागते रहे। जब अफवाहें थमीं तो लोग अपने काम में लगे।
जिले के संभल, सिरसी, पवांसा समेत कई स्थानों पर रविवार की रात दो बजे भूकंप की अफवाह फैल गई। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरी रात नहीं सो सके। आशंकाओं के चलते सुबह तक जागे। घरों से बाहर रहे। सिरसी की सड़कों पर और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोग नजर आए। पवांसा के कुछ मोहल्लों में सुबह तक अफरातफरी और अफवाहों का माहौल रहा। एक अफवाह यह थी कि जो लोग सो रहे हैं अगर वे जागे नहीं तो पत्थर बन जाएंगे। एक अफवाह भूकंप आने की थी। एक अफवाह यह थी कि कुछ लोग सोते रह गए। अफवाहों के इस दौर में बहुसंख्यक लोग ऐसे ही थे जिन्होंने अपनी जिंदगी को प्रभावित न होने दिया। वे भरपूर सोए और अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया।
अगर कोई व्यक्ति फैलाएगा अफवाह तो होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी
संभल। अंधविश्वास और अफवाह को खारिज करें। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि यह संयम और समझदारी दिखाने का समय है। किसी भी तरह की अफवाह पर गौर न करें। अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसके बारे में तत्काल पुलिस और प्रशासन को अवगत कराएंगे। कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
अफवाह के बाद किसी ने ताली बजाई तो किसी ने दीपक जलाया
संभल। अफवाहें मोबाइल फोन पर आए संदेशों से फैलीं। ग्रामीणों ने बिना सोचे समझे अफवाहों पर घर से बाहर निकलना शुरू किया। अफवाह भरे माहौल में किसी ने घर के द्वार पर हल्दी की छापे लगाएं किसी ने घर के आगे उपले जलाकर रख दिए तो कोई ताली बजा रहा था तो कोई दीपक जला रहा था।