फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ruby has recovered the money by filing a case.

Sambhal News: रूबी मुकदमा दर्ज कराकर वसूल चुकी है रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ruby has recovered the money by filing a case.

विज्ञापन
संभल। प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या करने वाली चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी बेहद शातिर और वसूली करने वाली आपराधिक प्रवृत्ति की महिला है।
वर्ष 2016 में पड़ोसियों से राहुल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में रूबी ने तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पिता-पुत्र और भतीजे को आरोपी बनाया गया था। नामजद किए गए युवक ने बताया कि समझौते के नाम पर रूबी ने एक लाख रुपये मांगे थे और तीस हजार वसूल भी लिए थे। युवक का कहना है कि वह और उसके परिवार के दोनों लोग बेकसूर हैं। युवक ने बताया कि इस आरोप के कारण उसकी शादी भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

000000000
तीन बहनों का इकलौता भाई था राहुल

राहुल के चाचा गवां निवासी नेकराम ने बताया कि राहुल जब करीब 15 वर्ष का था तो माता-पिता का बीमारी के चलते कुछ ही अंतराल पर निधन हो गया था। कुछ समझदार हुआ तो राजमिस्त्री का काम करने लगा। बताया कि राहुल तीन बहनों का इकलौता भाई था। स्वभाव का भी अच्छा था। रूबी ने गांव के मकान को बेचने के लिए 2017 में मजबूर किया और चंदौसी में जाकर छोटे से मकान में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
थानों में दूसरे लोगों के मामले लेकर भी पहुंचती थी

गवां के कई लोगों ने रूबी को लेकर कहा कि वह अक्सर चर्चा में रहती थी। वह दूसरे लोगों के विवाद लेकर रजपुरा थाने तक जाती थी। जब गवां छोड़ा तो रजपुरा थाने में दिखाई नहीं दी, लेकिन ब्लैकमेलिंग करने की जानकारी लोगों के बीच बनी हुई थी।

000000000
अमीरों की तरह जिंदगी जीना चाहती थी रूबी

गवां कस्बे की कुछ महिलाओं ने बताया कि रूबी का रहन-सहन अमीरों की तरह था, जबकि राहुल राजमिस्त्री का काम करता था और इतनी कमाई हो नहीं पाती थी। इसलिए ही उसने गवां का मकान बेचा और चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी में जाकर करीब 30 गज का मकान ले लिया था। मायका भी इसी मोहल्ले में है। गवां में लोगों से कहती थी कि वह अपने पति को कारोबार कराएगी। इसलिए चंदौसी में मकान लिया है। राहुल ने जूते का कारोबार भी शुरू किया लेकिन उसमें भी ज्यादा कमाई हो नहीं पाती थी। महिलाओं ने अफसोस जताते हुए कहा कि रूबी की ख्वाहिशें कम नहीं हुई इसलिए ही उसने लोगों को ब्लैकमेल करना शुरू किया। और अब पति की जान तक ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed