{"_id":"68a4e14ad486a740d20aaf66","slug":"rozgar-sevaks-raised-many-demands-including-providing-mobile-phones-for-crop-survey-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126061-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोजगार सेवकों ने क्रॉप सर्वे के लिए उठाईं मोबाइल दिलाने सहित कई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोजगार सेवकों ने क्रॉप सर्वे के लिए उठाईं मोबाइल दिलाने सहित कई मांगें
विज्ञापन
संभल। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को रोजगार सेवक संघ की बैठक में रोजगार सेवकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद रोजगार सेवकों ने नई तहसील कार्यालय पर जाकर एसडीएम विकास चंद्र को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा कि खरीफ फसल से ई खसरा पड़ताल के अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य लेखपालों के स्थान पर प्राइवेट सर्वेयरों द्वारा संपन्न कराने के निर्देश मिले हैं। रोजगार सेवकों को सर्वेयर बनाया जा रहा है। रोजगार सेवक संघ कई कारणों से विरोध दर्ज कर इस कार्य को करने में पूर्णत: असमर्थ है। कहा कि रोजगार सेवकों के पास अच्छी गुणवत्ता का मोबाइल नहीं है। ब्लॉक असमोली के जंगल में गुलदार, चीता आदि जानवर का जोर है। क्राॅप सर्वे में प्रोत्साहन राशि बहुत कम है। कार्य भार की तुलना में अनुचित है। रोजगार सेवकों की नियुक्ति मनरेगा संबंधी कार्यों के संपादन हेतु है। यह कार्य जॉब चार्ट में शामिल नहीं है। सर्वे के लिए कई मांगें भी उठाईं।
कहा कि गुणवक्ता युक्त मोबाइल उपलब्ध कराया जाए। जिस विभाग का कार्य लिया जाए उस कार्य को जॉब चार्ट में शामिल किया जाए। उसका श्रेय रोजगार सेवकों को ही दिया जाए। क्राॅप सर्वे जंगलों में जाकर किया जाएगा। जंगली जानवरों का प्रकोप है और जानलेवा हमला हो सकता है। प्राकृतिक आपदा में मृत्यु हो सकती है। ऐसी स्थिति में पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये का बीमा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, मो.आसिफ,जफर अली आदि रहे।