{"_id":"6a74f25ca03b42e0c1076875","slug":"route-diversions-start-tomorrow-check-the-route-before-setting-out-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-138602-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रूट डायवर्जन कल से...मार्ग समझकर यात्रा पर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रूट डायवर्जन कल से...मार्ग समझकर यात्रा पर निकलें
विज्ञापन
संभल। सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को है। बड़ी संख्या में भक्त गंगा जल लाकर शिवालयों मेें जलाभिषेक करेंगे। मंगलवार को सावन माह की शिवतेरस है। इस लिहाज से भी तमाम भक्तगण गंगाजल भरकर लाएंगे और जलाभिषेक करेंगे। यातायात पुलिस ने भक्तों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन तय किया है, जो शनिवार सुबह में आठ बजे लागू हो जाएगा, इसलिए यात्रा करने के लिए डायवर्जन समझकर ही निकलें।
संभल जिले के यातायात प्रभारी जगरोशन ने बताया कि जनपद में 18 स्थानों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। डायवर्जन शनिवार की सुबह आठ बजे से लागू होगा और सोमवार की शाम छह बजे तक लागू रहेगा। बताया कि मंगलवार को शिव तेरस है, इस लिहाज से डायवर्जन मंगलवार शाम तक भी लागू रह सकता है, इस पर निर्णय लिया जाएगा। चंदौसी-राजघाट, संभल-जोया और गजरौला मार्ग पर पूर्णतया: पाबंदी रहेगी।
उन्होंने बताया कि भारी वाहनों को रोकने के लिए राधा गोविंद इन्स्टीट्यूट के पास, खिरनी में गंगा एक्सप्रेसवे ग्राउंड में, रजपुरा शुगर मिल, नूरपुर तिराहा, कृषि उत्पादन मंडी, बबराला और बड़ा ग्राउंड बहजोई निकट संभल तिराहा बहजोई को होल्डिंग एरिया बनाया गया है। एसपी केके विश्नोई ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे से सोमवार शाम छह बजे तक रूट डायवर्ट लागू रहेगा।
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्ट के दौरान सभी भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। यह सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएंगे, जबकि बाइक, कार और अन्य छोटे निजी वाहनों का संचालन जारी रहेगा। यदि कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ अधिक बढ़ती है, तो प्रशासन उसी दौरान छोटे वाहनों के रूट डायवर्जन पर निर्णय लेगा और आवश्यकतानुसार उनका संचालन बंद करेगा।