फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Diwali 2023: Markets decorated Sambhal, changes in traffic system, police issued route diversion November 15

Diwali 2023: संभल में सज गए बाजार, यातायात व्यवस्था में बदलाव, पुलिस ने जारी किया 15 नवंबर तक रुट डायवर्जन

Thu, 09 Nov 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Thu, 09 Nov 2023 01:45 AM IST
सार

संभल पुलिस ने बाजारों में भीड़ के दवाब को देखते हुए यातायात में बदलाव किया है। कई जगहों पर रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। अधिकारियों ने बताया कि नौ से 15 नवंबर तक के लिए इसे जारी किया गया है।

विज्ञापन
Diwali 2023: Markets decorated Sambhal, changes in traffic system, police issued route diversion November 15
संभल में दिवाली के मौके पर खरीदारी करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आज से 15 नवंबर तक रुट डायवर्जन रहेगा। संभल, चंदौसी, बहजोई और बबराला में सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों पर पाबंदी रहेगी। कार और ई-रिक्शा पर बाजारों में प्रतिबंध रहेगा। इनके लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों के लिए अलग से रूट प्लान तय किया है। शहरी क्षेत्र में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

संभल में यह रहेगी व्यवस्था

संभल में शंकर चौराहे से घंटाघर, सराफा बाजार, बर्तन बाजार, नखासा बाजार, सरथल बाजार और चक्की के पाट बाजार में भारी वाहनों के साथ ही कार और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा। पार्किंग नगर पालिका परिसर में बनाई गई है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं रहेगा। असमोली और चंदौसी बाईपास से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी का रुट प्लान

चंदौसी में फव्वारा चौक से अंदर बाजार की ओर घंटाघर, बड़ा बाजार, फड़ियाई बाजार, सराफा बाजार में कार और ई-रिक्शा का प्रवेश बंद रहेगा। पार्किंग गांधी पार्क में बनाई गई है। भारी वाहन नेशनल हाईवे से होकर ही गुजरेंगे। शहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

बहजोई में ये रहेगी व्यवस्था

बहजोई में इस्लामनगर चौराहे से बह्म बाजार, नया बाजार, रामलीला ग्राउंड, कांठ बाजार, सराफा बाजार और आर्य समाज रोड पर कार और ई-रिक्शा का प्रवेश बंद रहेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में कार और ई-रिक्शा जाने पर कार्रवाई होगी।

बबराला का रुट डायवर्जन

बबराला में स्टेशन मार्ग की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मुरादाबाद से अलीगढ़-बुलंदशहर-दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन आगरा-मुरादाबाद मार्ग पर नरौरा पुल पर होकर जाएंगे। बदायूं से अलीगढ़-बुलंदशहर-दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर जाएंगे।



रूट डायवर्जन आज सुबह सात बजे से लागू हो गया है। 15 नवंबर तक बड़े वाहनों का शहरी क्षेत्र में प्रवेश बंद रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। -अनुज मलिक, यातायात पुलिस प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed