फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Route diversion will be held at many places regarding Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा को लेकर कई स्थानों पर रहेगा रूट डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will be held at many places regarding Kanwar Yatra
चंदौसी। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मुख्य मार्गों पर रविवार की शाम छह बजे से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। ताकि शिवभक्त व आमजन को परेशानी न हो। सोमवार को शिवभक्त राजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौटेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

एक मार्च को महाशिवरात्रि है। रविवार को शिवभक्त कांवड़ लेकर राजघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। सोमवार की सुबह चार बजे से शिवभक्त गंगाजल लेकर वापस होंगे। हाईवे पर लौटते समय कांवड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने अपनी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार की शाम छह बजे से ही रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां रहेगा रूट डायवर्ट:
- मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाले भारी व्यवसायिक वाहनों को चौधरी सराय चौकी संभल से वाया गवां अनूपशहर होकर दिल्ली जाएंगे।
- मुरादाबाद व बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जो अलीगढ़ व दिल्ली को जाएंगे, वह वाहन चंदौसी से संभल तिराहा, चौधरी सराय चौकी संभल से गवां से केसरपुर तिराहा होते हुए नूरपुर तिराहा बबराला से अलीगढ़ जाएंगे। वहीं दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चौधरी सराय चौकी से गवां से अनूपशहर होकर दिल्ली निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अलीगढ़ एवं बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो मुरादाबाद व चंदौसी की तरफ जाएंगे, वह वाहन नूरपुर तिराहा बबराला से गवां, चौधरी सराय चौकी संभल से चंदौसी व मुरादाबाद की तरफ भेजे जाएंगे। ताकि कांवड़ में जल भर कर लाने वाले कांवड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन प्वाइंटों से होगा डायवर्जन
- नूरपुर तिराहा थाना गुन्नौर
- केसरपुर तिराहा थाना रजपुरा
- इस्लामनगर चौराहा, थाना बहजोई
- संभल तिराहा, थाना चंदौसी
- नया बाईपास, सिम्स कॉलेज के सामने, थाना चंदौसी
- चौधरी सराय चौराहा, थाना संभल
- चंदौसी चौराहा, थाना संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed