फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Route diversion from today, will be applicable till 6 pm on Monday

Sambhal News: रूट डायवर्जन आज से, सोमवार की शाम छह तक रहेगा लागू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Route diversion from today, will be applicable till 6 pm on Monday
संभल। रूट डायवर्जन शनिवार सुबह आठ बजे से लागू हो गया है। जो रूट पहले से तय है उसी के अनुसार वाहनों का संचालन होगा। गजरौला मार्ग पर कार और बाइक के अलावा किसी अन्य वाहन के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्वाइंट को बैरियर लगाकर बंद कर दिया है। जिस मार्ग से कांवड़ियों को आना है उसको बैरियर लगाकर सिंगल लेन किया गया है। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि शनिवार की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन कर दिया गया है। कार और बाइक को गजरौला मार्ग पर जाने दिया जाएगा। अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कांवड़ियों के जत्थे आने बड़े वाहनों को जिले के तय स्थानों पर खड़ा कराया जाएगा। इसके लिए खिरनी, रजपुरा और चंदौसी के नजदीक स्थान तय किए गए हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक का संचालन इन मार्गों से होगा
संभल से दिल्ली जाने और बुलंदशहर, अलीगढ़ जाने के लिएः संभल से खिरनी तिराहा, गवां, रजपुरा, नुरपुर तिराहा से नरौरा बुलंदशहर की ओर वाहन भेजे जाएंगे। वापसी भी इस मार्ग से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौसी से संभल और दिल्ली जाने वाले वाहनः चंदौसी से संभल तिराहा, मोहम्मदपुर टांडा, संभल में चंदौसी चौराहा, खिरनी तिराहा, गवां, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, बबराला इंदिरा चौक से नरौरा की ओर। नरौरा, बुलंदशहर से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे।


चंदौसी और संभल से हसनपुर की ओर जाने वाले वाहनः चंदौसी में संभल तिराहा, मोहम्मदपुर टांडा, चंदौसी तिराहा, चौधरी सराय चौकी, खिरनी तिराहा, आदमपुर, रहरा होते हुए हसनपुर की ओर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed