फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   robbery in sambhal

बदमाशों ने चालक से ट्रैक्टर और नकदी लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
robbery in sambhal
चंदौसी/जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के दफ्तरा और असदपुर मार्ग पर बदमाशों ने चालक से नकदी व ट्रैक्टर लूट लिया और चालक के हाथ-पैर व गर्दन को अंगोछे से बांध कर सड़क किनारे खेत में डाल गए। सुबह ग्रामीणों के देखने पर पुलिस को सूचना दी गई। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव वैरपुर सेवा का मजरा खेड़ामनी निवासी दानवीर सिंह मंगलवार की सुबह 11 बजे 16 हजार रुपये लेकर ट्रैक्टर का हिच ठीक कराने बुलंदशहर के नरौला गया था। मिस्त्री के द्वारा काम न करने पर दानवीर शाम छह बजे अपने घर को ट्रैक्टर लेकर गांव चल दिया। गांव दफ्तरा एवं असदपुर के बीच उसे बदमाशों ने घेर लिया और ट्रैक्टर रुकवा लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने उसे ट्रैक्टर से नीचे उतार लिया और सड़क किनारे कुंवरपाल के खेत में ले गए। बदमाशों ने उसकी जेब में रखी 16 हजार की नकदी निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने दानवीर के हाथ-पैर व गर्दन को अंगोछे से बांध दिया और वहां से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। दानवीर की गर्दन पर अंगोछा बंधा होने के कारण वह बदमाशों के जाने के बाद शोर नहीं मचा सका और पूरी रात खेत में पड़ा रहा। सुबह शौच करने गए दफ्तरा निवासी पप्पू ने युवक को बंधा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच युवक को बंधन मुक्त कराया और उसे उपचार के लिए जुनावई सीएचसी में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सक ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed