फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Robbery at Jan Seva Kendra solved; two miscreants arrested.

Sambhal News: जनसेवा केंद्र संचालक से हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 06 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Robbery at Jan Seva Kendra solved; two miscreants arrested.
हसनपुर। पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक से हुई लूट की घटना का बुधवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर वाटीपुरा निवासी सुभाष गांव के पास ही जनसेवा केंद्र चलाते हैं। 31 जुलाई की देर शाम वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनसे बैग छीन लिया था। बैग में मोबाइल, आधार कार्ड, फिंगरप्रिंट डिवाइस और कुछ नकदी रखी हुई थी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और शक होने पर दिव्यांशू निवासी आदमपुर व सचिन निवासी खुंगावली, थाना गजरौला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों के पास से लूटा गया एक मोबाइल, आधार कार्ड, 1500 रुपये नकद व फिंगरप्रिंट डिवाइस बरामद हुई है। दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed