{"_id":"5f2318be8ebc3e9fb825e27a","slug":"robbery-after-killing-businessman-in-sambhal-chandausi-news-mbd357610513","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एएसपी से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एएसपी से नोकझोंक
विज्ञापन
चंदौसी के सरकारी अस्पताल में एएसपी से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते लोग।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। चंदौसी-बेरनी मार्ग पर खाद व्यवसायी रामौतार शर्मा की हत्या के बाद परिजन एवं रिश्तेदारों ने सरकारी अस्पताल में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एएसपी आलोक से नोक-झोंक हुई। परिजनों ने करीब आधा घंटे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया गया। तीन दिन में घटना का खुलासा कराने के आश्वासन पर परिजन मान गए।
कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी-बेरनी मार्ग स्थित जैन साहब के ईट भट्टे के पास बदमाशों ने बैग छीनने के बाद खाद व्यवसायी रामौतार शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पु लिस ने शव सरकारी अस्पताल को भिजवा दिया। रामौतार का शव सरकारी अस्पताल पहुंचा तो परिजन, रिश्तेदार व मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद सभी में आक्रोश व्याप्त था। पुलिस ने जब रामौतार शर्मा का शव पोस्टमार्टम को भेजने की कोशिश की, तो सभी लोगों ने पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं ले जाने दिया गया।
अस्पताल में मौजूद एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ अशोक कुमार व प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह से लोग नोक-झोंक करने लगे। लोगों का कहना था कि पहले पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करें, उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने देंगे। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद तीन दिन में घटना का खुलासा करने की बात कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद भी कुछ लोगों ने शव ले जाते समय एंबुलेंस का घेराव कर लिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद रात नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम,
चंदौसी। खाद व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हैं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। घर में पत्नी, दो अविवाहित बेटी हैं। पत्नी रोते रोते सुध खो बैठी। मोहल्ले के लोग घटना को लेकर हतप्रभ है। उनके घर आने जाने वालों की भीड़ लगी है।
मृतक के एक बेटा, चार बेटी है
चंदौसी। व्यापारी रामौतार शर्मा के चार बेटी व एक बेटा हैं। दो बेटी और बेटे विशाल की शादी हो चुकी है। दो बेटियां अविवाहित हैं। अधिकांश विशाल अपने पिता के साथ दुकान पर जाता था। पिता के साथ ही खाद की दुकान पर बैठता था।