फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Robber Bride Flees with Cash and Jewelry Just 10 Days After Wedding

Sambhal News: शादी के 10 दिन बाद ही नकदी और जेवर ले गई लुटेरी दुल्हन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Robber Bride Flees with Cash and Jewelry Just 10 Days After Wedding
बहजोई। थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर खुर्द निवासी अवनेश शर्मा की पत्नी 10 दिन बाद ही नकदी और जेवर लेकर भाग गई। परिवार को बेहोश कर घटन को अंजाम दिया गया। अब अवनेश शर्मा की भाभी प्रिया ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रिया ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बस्ती निवासी महिला से उनके जेठ अवनेश शर्मा का 30 अप्रैल को मंदिर में विवाह हुआ था। एक परिचित व्यक्ति ने यह विवाह कराया था। विवाह के बाद महिला को लेकर गांव आ गए थे। 10 दिन तक वह साथ रही। रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि किसी समय स्प्रे मुंह पर डालकर सभी को बेहोश कर दिया। घर में रखे 50 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गई। जब परिवार के लोग होश में आए तो महिला गायब थी। फोन बंद कर लिया है और आसपास तलाश करने पर कोई पता नहीं चला। बताया कि महिला किसी से फोन पर लंबे समय तक बात करती थी। वही व्यक्ति लेकर गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed