फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roadways made preparations to deal with the crowd on Holi

होली पर भीड़ से निपटने को रोडवेज ने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Roadways made preparations to deal with the crowd on Holi
चंदौसी। रोडवेज बस स्टैंड से रोजाना 36 बसों का संचालन होता है। इसके अलावा अन्य डिपो की बस भी स्टैंड पर आती है। होली पर घर लौटने वालों की भीड़ रहेगी। भीड़ से निपटने के लिए पीतल नगरी डिपो के अधिकारियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। होली पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए निगम ने बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अभी ट्रेनों का संचालन उतना नहीं किया जा रहा है, जितना कोरोना काल से पहले किया जाता है। पहले अधिकांश यात्री ट्रेनों पर निर्भर थे। मगर कोरोना काल के बाद लोग रोडवेज बसों के सहारे हैं। शहर के आजाद रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड से पीतल नगरी डिपो की 12 तथा अनुबंधित 24 बसों का संचालन किया जाता है, जो बरेली, हल्द्वानी, बदायूं व मुरादाबाद आती-जाती हैं। इसके अलावा बस स्टैंड पर अन्य डिपो की बसें भी आती हैं, जो दिल्ली, मेरठ, नोएडा सहित अन्य स्थानों पर जाती है। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए निगम के अधिकारियों ने योजना बना ली है।
विज्ञापन

इस बार त्योहार पर अतिरिक्त बसें नहीं चलाई जाएंगी, बल्कि निगम व अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। अनुबंधित व निगम की बस प्रत्येक दिन में 322 किलोमीटर का सफर तय करती है। होली के त्योहार को देखते हुए प्रत्येक बसों का फेरा बढ़ाने के साथ 96 किलोमीटर का सफर और तय करना पड़ेगा। इससे होली के त्योहार पर घर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत मिलेंगे चार हजार रुपये
चंदौसी। पीतल नगरी डिपो ने 12 से 20 मार्च तक प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस योजना के अंतर्गत 12 से 20 मार्च तक प्रत्येक दिन ड्यूटी करने वाले रोडवेज व अनुबंधित चालकों व परिचालकों को चार हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। निगम यह योजना इसलिए लागू की है, क्योंकि होली पर बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है। अगर कोई कर्मचारी छुट्टी लेता है, तो बसों का संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो जाता है। इसलिए वेतन से अलग योजना के तहत 12 से 20 मार्च तक प्रत्येक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को चार हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।

त्योहार पर यात्रियों की सुविधानुसार बसों का संचालन किया जाएगा। अगर बस स्टैंड पर बदायूं व मुरादाबाद के यात्री अधिक होंगे, तो अतिरिक्त बस लगाकर यात्रियों को छोड़ा जाएगा। होली के त्योहार पर यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
अनिल मिश्रा, रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed