{"_id":"6a7a3b9b464cc8db9f078c51","slug":"roadways-bus-terminal-work-75-complete-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-138778-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोडवेज बस अड्डे का काम 75 फीसदी पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोडवेज बस अड्डे का काम 75 फीसदी पूरा
विज्ञापन
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर तश्तपुर में बन रहे नए रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह आधुनिक बस अड्डा अक्तूबर 2026 तक यात्रियों के लिए तैयार हो जाएगा। करीब 4.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह बस स्टैंड 3500 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। परियोजना का लगभग 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
शेष 25 फीसदी कार्य भी जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। वर्तमान में संभल का रोडवेज बस स्टैंड वर्ष 1991 से किराए के भवन में संचालित हो रहा है। इस पुराने बस स्टैंड में यात्रियों के लिए सुविधाओं का अभाव है। परिसर छोटा है। इस कारण बसें अक्सर सड़क पर खड़ी होती हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है। नए बस स्टैंड के बनने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।
शासन ने इस निर्माण कार्य के लिए सीएनडीएस जल निगम को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है। ठेकेदार आदिल ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और अक्तूबर माह तक इसे तैयार कर लिया जाएगा। नए बस स्टैंड का भवन तैयार हो चुका है और खंभे भी लगाए जा चुके हैं। इसमें चार कमरे बनाए गए हैं। चारदीवारी का निर्माण भी पूरा हो गया है, हालांकि उस पर प्लास्टर का काम अभी जारी है। यह परियोजना संभल के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी।
विज्ञापन
वर्तमान बस स्टैंड में फर्नीचर जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। परिसर टूटा हुआ है, जिससे यात्रियों को बसों में चढ़ते समय ठोकर लगने का डर रहता है। छोटे परिसर के कारण बसों को सड़क पर खड़ा करना पड़ता है। इससे यातायात बाधित होता है और अक्सर जाम लग जाता है। ठेकेदार आदिल ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अक्तूबर माह तक यह तैयार हो जाएगा।