फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   roadvej ne pick up ke hepar ko kuchla

रोडवेज ने पिकअप के हेल्पर को कुचला, जाम 

Mon, 05 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 05 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव चिरौली भगवंतपुर का मूल निवासी मोहम्मद इसरार संभल से मुरादाबाद चलने वाली पिकअप पर हेल्पर था। वह फूल सिंह गांव में रहकर नौकरी कर रहा था। रविवार की शाम छह बजे मोहम्मद इसरार मुरादाबाद से पिकअप में यात्रियों को लेकर आ रहा था। इसमें कुछ यात्री सिरसी के थे।

सिरसी में यात्री उतारने के बाद जैसे पिकअप चली तो मोहम्मद इसरार अचानक पिकअप से नीचे गिर गया। तभी पीछे से आई संभल-मुरादाबाद मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस के चालक ने मोहम्मद इसरार को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मोहम्मद इसरार के परिजन और करीबी लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलते नखासा थाने के थाना प्रभारी केके तिवारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रोडवेज बस के चालक पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर आधा घंटे बाद जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed