फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   road accident

सड़क पर पलटा आम से भरा ट्रक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
road accident
सड़क पर पलटा आम से भरा ट्रक
विज्ञापन

हादसे में किसी के हताहत नहीं होने पर पुलिस ने ली राहत की सास
धनारी (संभल)। आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर चुरेल नदी के पुल से पहले ट्रक चालक द्वारा ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक का पिछला हिस्सा ट्रैक्टर से टकरा गया। जिससे अनियंत्रित होकर आम से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक मामूली रूप से चुटैल हो गया। ट्रक से में भरे कच्चे आम सड़क पर बिखर गए। हादसा में कोई हताहत नहीं हुआ।

मंगलवार को रात ट्रक चालक अबैध सिंह निवासी झल्ला सूबेदार गंज इलाहाबाद अपने ट्रक में संभल से कच्चे आम भरकर इलाहाबाद जा रहा था। ट्रक जब आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर थाना क्षेत्र के गांव भागनगर उर्फ मनिहार नगला पर आगे पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रक की साइड ट्रैक्टर के पहिया से जा रही। जिससे ट्रक हाइवे पर अनियंत्रित होकर चुरेल नदी के पास सड़क किनारे पलट गया। जबकि ट्रैक्टर के आगे दोनों पहिए फट गये। हादसे में ट्रैक्टर चालक अमरपाल निवासी भिरावटी मामूली रूप से चुटैल हो गया। जबकि ट्रक में सवार चालक अबैध सिंह तथा दिलीप व उमेश कुमार निवासी जुगमा कौशावली गाजियाबाद बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना में किसी के हताहत नहीं होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। बुधवार की सुबह आम मालिक की लेबर द्वारा ट्रक से गिरे आमों को उठाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed