फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   RLD protested against Agneepath, submitted memorandum to SDM

अग्निपथ के विरोध में उतरी रालोद ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
RLD protested against Agneepath, submitted memorandum to SDM
संभल। केंद्र सरकार की सैन्य बलों में भर्ती से जुड़ी अग्निपथ योजना के खिलाफ संभल जिले में राष्ट्रीय लोकदल ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें योजना को वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील परिसर में रालोद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी प्रहलाद सिंह चाहल ने कहा कि अग्निपथ योजना से नौजवानों के भविष्य से और आगे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो जाएगा। महत्वपूर्ण, सशक्त सेना और गौरवशाली सेना का मनोबल गिरेगा। चार साल बाद नौजवानों को बेरोजगार होकर सड़कों पर घूमना पड़ेगा। इससे नौजवानों में भटकाव आएगा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें तीन वर्षों से रूकी हुई सेना की भर्ती को शुरू कराने, कोरोना संक्रमण के चलते सरकारी नौकरी में पांच वर्ष की छूट, सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने आदि की मांग की गई है। ऐसा न होने पर जन आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान जोगेंद्र सिंह, मोनू चौधरी, चौधरी अर्जुन सिंह, दृष्टांत चौधरी, गुड्डू चौधरी, अनस खान, जयदेव सिंह, सुहेल खां, विमल चौधरी, चौधरी महिपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed