फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Retired BSF jawan dies in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Retired BSF jawan dies in collision with unknown vehicle
बबराला। गुन्नौर थाना क्षेत्र के आगरा - मुरादाबाद हाइवे पर मंगलवार की सुबह टहल रहे सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान की अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने हाइवे पर हुई इस हादसे के संबंध में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

बबराला के मोहल्ला सुंदर नगरी निवासी सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान धीरेंद्र कुमार मंगलवार की सुबह करीब सात बजे आगरा- मुरादाबाद हाइवे पर टहल रहे थे। इंद्रा चौक के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे धीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने धीरेंद्र के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन धीरेंद्र को लेकर अलीगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उपचार के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही मृतक धीरेंद्र की पत्नी मलुकिया देवी, पुत्री अंजू, मंजू और पुत्र विवेक बिलखते रहे। परिजनों ने अलीगढ़ में धीरेंद्र का पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed