{"_id":"5da8b6248ebc3e93b0397ec8","slug":"report-on-sp-former-district-president-chandausi-news-mbd3261664138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ ईओ से अभद्रता के आरोप में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ ईओ से अभद्रता के आरोप में रिपोर्ट
विज्ञापन
चंदौसी में ईओ से अभद्रता के खिलाफ कोतवाली में सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी जताते पालिका कर्म
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ ईओ से अभद्रता के आरोप में रिपोर्ट
- पालिका कर्मियों ने बैठक कर की निंदा, गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। दो दिन पूर्व शहर के लक्ष्मण गंज वारिस नगर में नाली में गिरकर एक साल के मासूम की मौत हो गई थी। इस प्रकरण में अब सियासत गर्मा गई है। बुधवार को मृतक बालक के पिता की ओर से तहरीर लेकर सपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने ईओ को देखकर अभद्रता कर दी थी। जिसे लेकर ईओ की ओर तत्कालीन जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं ईओ से अभद्रता पर पालिका कर्मी भी भड़क गए हैं। उन्होंने पालिका कार्यालय में बैठक करके गिरफ्तारी नहीं होने पर सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी दी है। 15 अक्तूबर को लक्ष्मण गंज वारिस नगर में रईस अहमद के एक वर्षीय पुत्र अलबख्श की नाली में डूबकर मौत हो गई थी। जिस पर सपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने परिजनों को सांत्वना देते हुए रईस अहमद के साथ जाकर कोतवाली में पालिका के खिलाफ तहरीर दिलाई थी। बुधवार को जब फिरोज खां कोतवाली पहुंचे तो वहां पहले से ही पालिका के ईओ राजकुमार मौजूद थे। ईओ को देखकर सपा नेता भड़क गए। बच्चे की मौत के लिए ईओ को जिम्मेदार ठहराते हुए अभद्रता कर दी। यह बात गुरुवार को पालिकाध्यक्ष व कर्मचारियों को पता लगी तो उन्होंने पालिका कार्यालय में बैठक करके इसकी निंदा की। पालिकाध्यक्ष इंदूरानी ने लक्ष्मण गंज में विशेष साफ सफाई के निर्देश देते हुए कहा कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजनीति कर रहे हैं, उन्हेें ईओ से अभद्रता करने का अधिकार नहीं है। ईओ, कई सभासदों, कर्मचारी नेताओं ने अपने विचार रखे। एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे तो वहां कोतवाल धर्मपाल सिंह ने आक्रोशित कर्मचारियों को बताया कि ईओ राज कुमार की तहरीर पर सपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष फिरोज खां, आमिर खां व उनके कुछ साथियों के खिलाफ ईओ से अभद्रता करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इसमें सभासद देवेंद्र मोनू, संजय सैनी, अभिषेक शर्मा, हिमेश सूरी, धारा सिंह, जेई केके अग्रवाल, राजीव राजपूत, ज्योति प्रकाश गोयल, ऋषभ कुमार, प्रमोद कुमार, कुंज बिहारी लाल, अवनेश गुप्ता, शहाबुद्दीन शामिल रहे। सभी ने मृतक बच्चे के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
गांधी प्रतिमा के सामने पढ़ी एफआईआर
चंदौसी। पालिका कर्मचारियों ने कोतवाली से जाने के बाद फव्वारा चौक गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। जहां गांधी जयंती पर फिरोज खां ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आंसू बहाए थे। कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सामने फिरोज खां पर दर्ज एफआईआर को पढ़ा। मांग की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारी, अधिकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
-मैं तो बालक की मौत के बाद परिजनों के दुख में शामिल होने गया था लेकिन इस तरह यदि सच्ची बात कहने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी तो आखिर कौन किसके दुख में साथ खड़ा होगा। राजनीति हम नहीं बल्कि पालिकाध्यक्ष व पालिका कर्मी कर रहे हैं। लेकिन उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी लोगों की मदद की जरूरत पड़ेगी वह वहां पहुंचेंगे।
-फिरोज खां, तत्कालीन जिलाध्यक्ष सपा।
फोटो-